Sambhal : अवैध निर्माण पर कार्रवाई- ग्रामीणों द्वारा नमाज के बाद खुद गिराई जा रही मस्जिद, प्रशासन से पूरा सहयोग

शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद में ग्रामीण मस्जिद को ढहाने में लग गए। जानकारी के अनुसार, मस्जिद के इमाम ने बताया कि जुमे की नमाज में करीब 100 लोग शामिल हुए थे। नमाज से पहले प्र

By INA News Desk
Oct 3, 2025 - 16:48
121 Views
Sambhal : अवैध निर्माण पर कार्रवाई- ग्रामीणों द्वारा नमाज के बाद खुद गिराई जा रही मस्जिद, प्रशासन से पूरा सहयोग
Sambhal : अवैध निर्माण पर कार्रवाई- ग्रामीणों द्वारा नमाज के बाद खुद गिराई जा रही मस्जिद, प्रशासन से पूरा सहयोग
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

असमोली क्षेत्र के ग्राम राया बुजुर्ग में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब ग्रामीण खुद ही अवैध निर्माण को ध्वस्त करने में जुट गए हैं। गुरुवार को प्रशासन ने गांव में बने लगभग 2300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले मैरिज हॉल को चार जेसीबी मशीनों की मदद से जमींदोज कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने 510 वर्ग मीटर में फैली गोसुलवरा मस्जिद को स्वयं गिराने का काम शुरू किया।शुक्रवार को नमाज अदा करने के बाद में ग्रामीण मस्जिद को ढहाने में लग गए। जानकारी के अनुसार, मस्जिद के इमाम ने बताया कि जुमे की नमाज में करीब 100 लोग शामिल हुए थे। नमाज से पहले प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर मस्जिद की तुड़ाई का काम रोक दिया गया था, ताकि नमाज अदा करने वालों को कोई असुविधा न हो। नमाज संपन्न होते ही ग्रामीणों ने फिर से निर्माण ध्वस्त करने का कार्य शुरू कर दिया। गौरतलब है कि इस मस्जिद का निर्माण बिना अनुमति और सरकारी भूमि पर किया गया था। प्रशासन की ओर से पहले ही चेतावनी दी गई थी कि ऐसे अवैध निर्माण को हटाया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन को आश्वासन दिया था कि वे स्वयं अवैध निर्माण को गिरा देंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को मस्जिद को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह से ही गांव में किसी प्रकार की पुलिस फोर्स तैनात नहीं थी।हालांकि नमाज की सूचना मिलते ही असमोली से राजीव कुमार गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को समझा। ग्रामीणों ने बताया कि वे प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं और शांति बनाए रखते हुए अवैध निर्माण को हटाने का काम स्वयं करेंगे। गांव के लोगों का कहना है कि वे प्रशासन के आदेशों का सम्मान करते हैं और किसी भी तरह की अवैध इमारत को खड़ा नहीं रहने देंगे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना सबसे जरूरी है। इस दौरान गांव में माहौल शांतिपूर्ण रहा और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। गांव में दो दिनों से चल रही इन कार्रवाइयों के बाद अब यह संदेश साफ हो गया है कि अवैध निर्माण किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ग्रामीण भी इस कार्रवाई को सकारात्मक रूप से ले रहे हैं और प्रशासन से पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Also Click : हाईवे पर चूहे को देखकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता चौंकीं, वायरल वीडियो में सुरक्षा गार्डों की फुर्ती नजर आई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement