सम्भल न्यूज़: सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल की पहल- 15 अगस्त पर ओपीडी फ्री, स्वतंत्रता सेनानियों के फ्री इलाज की घोषणा। 

Aug 15, 2024 - 14:35
314 Views
सम्भल न्यूज़: सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल की पहल- 15 अगस्त पर ओपीडी फ्री, स्वतंत्रता सेनानियों के फ्री इलाज की घोषणा। 
इसरार अहमद खाँ, चेयरमैन सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल

रिपोर्ट- उवैस दानिश 

सम्भल। अंग्रेजों की गुलामी से आजाद होने पर देश भर में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां हॉस्पिटलों में तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है तो वही सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल में भी तिरंगा झंडा फहराया गया और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अस्पताल में ओपीडी फ्री की गई साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के इलाज की फ्री घोषणा की गई।

गुरुवार को जहां देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है तो वही जनपद सम्भल में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान देहली दरवाजा स्थित सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल की एक अनोखी पहल देखने को मिली है अस्पताल के चेयरमैन इसरार खा ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अस्पताल में ओपीडी फ्री कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया है साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के मुफ्त इलाज की घोषणा भी की है। इस दौरान सबसे पहले झंडा रोहण किया गया राष्ट्रीय गान के बाद अस्पताल के स्टाफ ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।

इसे भी पढ़ें:- सम्भल न्यूज़: चीन ने उठाई आँख तो मदरसों से फतवे देकर बॉडर पर लगा देंगे मुसलमान।

फिर देशभक्ति से ओत प्रोत गीत गाकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की। इस दौरान डॉक्टर शम्स तबरेज ने रेजिडेंस डॉक्टरों की चल रही हड़ताल पर रोशनी डाली। हॉस्पिटल चेयरमैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलजुल कर रहे हैं देश की एकता को बनाए रखें किस तरह हमें आजादी मिली है उसका एहसास करते हुए देश में रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow