सम्भल न्यूज़: चीन ने उठाई आँख तो मदरसों से फतवे देकर बॉडर पर लगा देंगे मुसलमान। 

Aug 15, 2024 - 11:05
1,436 Views
सम्भल न्यूज़: चीन ने उठाई आँख तो मदरसों से फतवे देकर बॉडर पर लगा देंगे मुसलमान। 

रिपोर्ट- उवैस दानिश

पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, तो वही मदरसों में भी आज शान से तिरंगा लहराया गया। मदरसों के बच्चों ने देशभक्ति के कार्यक्रमो में हिस्सा लिया। इस दौरान धर्मगुरु ने कहा कि अगर भारत देश को चीन ने आंख दिखाई तो मदरसों मस्जिदों से फतवे देकर मुसलमानों को बॉडर पर लगा देंगे।

इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: भाजपा विधायक केतकी सिंह समेत दो अन्य की हत्या करनें का चैलेंज, 10 रू० की नोट के साथ दीवारों से चिपकी मिली चिट्ठी।

सम्भल के मदरसों में परंपरागत तरीके से आजादी की 78वीं सालगिरह मनाई गई इस मौके पर तिरंगा फहराया गया राष्ट्रीय गान हुआ मदरसे के बच्चों ने हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में आजादी की लड़ाई की गौरव गाथा को पेश किया। 100 साल पुराने मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उलूम में खास प्रोग्राम हुए। इस दौरान धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि इस्लाम ने कुरान व हदीस में वतन से मोहब्बत करने का हुक्म दिया है हमे किसी को सबूत देने की ज़रुरत नही है अगर चीन ने देश के ऊपर आंख उठाई तो मदरसों व मस्जिदों से जेहाद के फतवे देकर मुसलमानों को बॉडर पर लगा देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow