कानपुर न्यूज़: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित। 

By INA News Desk
Aug 15, 2024 - 11:17
55 Views
कानपुर न्यूज़: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित। 
नंद गोपाल गुप्ता "नंदी", कैबिनेट मंत्री,उ०प्र०
Advertisement
Advertisement

कानपुर:15 अगस्त 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर के नानाराव पार्क में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी व शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित करी तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित पैरामिलेट्री फोर्स में अपनी सेवा देते हुए जैसे पुलवामा के अटैक सहित अलग अलग आपरेशन में शहीद हुए पांच जवानों की पत्नियों को सम्मानित किया व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का भी सम्मान किया ।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नंदी ने अपने संबोधन में बाबा आनंदेश्वर महादेव को नमन करते हुए कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए काम कर रही है। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है जो हमेशा याद दिलाता है कि भारत देश कैसे आजाद हुआ था, देश भक्ति की विजय हुयी, भारत मां के वीर सपूतों ने बलिदान देकर भारत में तिरंगा पूरी शान और अभिमान से फैराने का सौभाग्य प्राप्त कराया था। इसलिए सभी को अपने कर्तव्यो का बोध करना है। पीएम ने देश के लिए अपना क्या कुछ नहीं किया और कर रहे हैं इतना ही नहीं जब पीएम की मां का देहांत हुआ था वे थोड़ी देर के लिए अन्तिम संस्कार में पहुंचे और वापस से देश सेवा में लग गए। 

इसे भी पढे :- बलिया न्यूज़: भाजपा विधायक केतकी सिंह समेत दो अन्य की हत्या करनें का चैलेंज, 10 रू० की नोट के साथ दीवारों से चिपकी मिली चिट्ठी।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सभी देश व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश के पीएम मोदी व प्रदेश के सीएम योगी लगातार देश और प्रदेश के विकास कार्यों को कर रहे हैं। इसी तरह आम जनमानस को भी स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रति समर्पित होने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरूण, कानपुर डीएम राकेश कुमार सिंह,सीडीओ दीक्षा जैन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement