हरदोई। जन्मदिन पर महा पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 

Aug 15, 2024 - 14:47
75 Views
हरदोई। जन्मदिन पर महा पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। 

  • पिहानी विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख कुशी वाजपेई की मां व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष बाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर वाटिका की मिली सौगात। 

नवनीत कुमार राम जी

पिहानी\हरदोई। विकास के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई और बेलगाम बढ़ती जनसंख्या से धरती पर पर्यावरण संकट बढ़ता जा रहा है। सरकारों को जितना हरियाली के लिए प्रयास करना चाहिए था, उतना नहीं हुआ है। कुछ समझदार लोगों में पेड़ों के प्रति जागरूकता अवश्य बढ़ी है। इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस व जन्मदिवस के अवसर पर विकासखंड के ग्राम पंचायत दहेलिया में 500 पौधों की वाटिका का शुभारंभ किया गया। इस वाटिका की सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत ने ली है। 

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुशी  वाजपेई ने कहा कि पेड़ों के कटने से पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसकी वजह से जैव विविधता की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। दुर्लभ जीव-जन्तु विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुके हैं। लिहाजा, पर्यावरण को सहेजने के लिए वृक्षों को बचाना होगा। अपने संबोधन में विकासखंड अधिकारी अरुण कुमार ने कहा किविकास की बयार में औद्योगिकरण तेजी से बढ़ रहा है। उद्योगों का बढ़ता यही दायरा प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है।

दरअसल, वृक्षों के कटान सीधे पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या बढ़ती जा रही है, जिसका सीधा असर मौसम पर दिखाई दे रहा है। बेमौसम बरसात और सर्दी के दिनों में गर्म होते मौसम से साफ है कि यदि पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं हुए तो परिणाम और भी भयावह होंगे। यही नहीं कम होते पेड़ों का असर जैव विविधता पर भी साफ दिखाई दे रहा है।  यही नहीं उद्योगों से निकलने वाले दूषित पानी से भी जमीन की ताकत गुम होती जा रही है।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: वीर जवानों की कुर्बानी को याद रखते हुए देश की आजादी बनाये रखना है:- मंत्री

पॉलीथीन, प्लास्टिक जैसी वस्तुओं से भी जैव विविधता बिगड़ रही है। ऐसे में यदि पर्यावरण को बचाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुए तो जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा। लिहाजा, समाज के हर व्यक्ति को वृक्षों को काटने से बचना होगा। साथ ही पौधारोपण के प्रति ध्यान देना होगा, ताकि पर्यावरण को संतुलित स्तर पर लाया जा सके। इस मौके परएडिओ पंचायत अखिलेश पटेल, देहलिया प्रधान जमीला बानो, अतीक, प्रधान साजिद खा, जिला पंचायत सदस्य सोनू भारती, मोनू मिश्रा,नवनीत बाजपेई,मेवाराम राठौर, कल्लू सिंह कोटरा,कुलदीप दीक्षित, राम बक्स राठौर,जगदीश राठौर, तुसार बाजपेई, असीर अहमद, गोपाल मिश्रा प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow