हरदोई न्यूज़: वीर जवानों की कुर्बानी को याद रखते हुए देश की आजादी बनाये रखना है:- मंत्री

By INA News Desk
Aug 15, 2024 - 13:56
139 Views
हरदोई न्यूज़: वीर जवानों की कुर्बानी को याद रखते हुए देश की आजादी बनाये रखना है:- मंत्री

  • देश के वीर जवान सीमाओं पर रात-दिन चौकस रहकर हमारी रक्षा करते हैः-नितिन अग्रवाल
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा दिये बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए:-प्रेमावती

हरदोई। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंत्री आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल ने गांधी भवन परिसर में ध्वजा रोहण किया तथा महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर गांधी भवन सभागार में आहूत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि दो सौ वर्षो के कड़े संघर्ष के बाद देश के वीर सपूतो ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी दिलायी थी और हम सभी लोगों को उन वीर जवानों की कुर्बानी को याद रखते हुए देश की आजादी बनाये रखना है।

उन्होने वीर जवानों एवं स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज भी हमारे वीर जवान देश एवं देशवासियों की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर रात-दिन चौकस रहकर हमारी रक्षा करते है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश आज स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्ष गांठ मना रहा है और हम सभी को देश के वीर जवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके द्वारा दिये बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को देश की आजादी की गौरव गाथा के बारे से अवगत करायें।

इसे भी पढ़ें:- हिन्दू स्थापत्य के विख्यात उन्नायक एवं हिन्दू मंदिरों के महान निर्माता ओरछा नरेश वीर सिंह जूदेव बुंदेला।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश की आजादी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अहम योगदान रहा, और उन्होने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजादी दिलायी जिसे हम सभी को हमेशा याद रखना चाहिए। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि किसी भी देश की आजादी गौरव का विषय है और भारत के वीर जवानों ने काफी संघर्ष एवं बलिदान के बाद देश को आजादी दिलायी जिसके लिए हम सभी को उनका आभार व्यक्त कराते हुए उनके बलिदान को याद रखना चाहिए।

कार्यक्रम में मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने देश की आजादी में बलिदान हुए वीर जवानों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माला पहनाकर, प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow