Uttarakhand: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर हुआ जमकर हंगामा तोड़फोड़।

एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत होने पर हुआ हंगामा तोड़फोड़ की सूचना पर एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामला

Oct 18, 2025 - 18:41
54 Views
Uttarakhand: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर हुआ जमकर हंगामा तोड़फोड़।
डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत पर हुआ जमकर हंगामा तोड़फोड़।

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर। एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत होने पर हुआ हंगामा तोड़फोड़ की सूचना पर एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत करते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

जहां पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे की उत्तर प्रदेश के स्वार निवासी सुधीर कुमार के परिजन सुधीर की पत्नी श्वेता की डिलीवरी करने के लिए उसे चकरपुर रोड स्थित शिवाय नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे थे। जहां शनिवार को डिलीवरी के दौरान श्वेता के नवजात बच्चे की मौत हो गई। नवजात की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

इस दौरान मृतक नवजात के परिजनों ने निजी अस्पताल की चिकित्सा पर लापरवाही का आरोप लगाया और पुलिस से कार्यवाही की मांग की वही कोतवाली एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला के बेहतर उपचार के लिए उसे अन्य अस्पताल में रेफर कराया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Also Read- Uttarakhand : खनन तत्परता सूचकांक योजना में उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान, मिलेगी 100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow