Saharanpur: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत! निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा!!

महानगर सहारनपुर बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने

Aug 3, 2026 - 10:12
32 Views
Saharanpur: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत! निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा!!
डिलीवरी के दौरान महिला की मौत! निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों का हंगामा!!

बाजोरिया रोड स्थित अस्पताल में हंगामे के बाद पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, निष्पक्ष जांच का आश्वासन

सहारनपुर: महानगर सहारनपुर बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत होने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के कारणों और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Also Read- Lucknow: सीएम की सभी राजनीतिक दलों से अपील, प्रदेश के विकास के लिए करें स्वस्थ चर्चा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow