देवबंद में ‘आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान’ के तहत महिलाओं को कैंसर जागरूकता का संदेश

राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के संरक्षण में चलाए जा रहे ”आनंदी मां - एक जीवन बचाओ अभियान“ एवं ”कैंसर मुक्त भारत यात्रा“ के अंतर्गत

By INA News Desk
Jul 22, 2026 - 17:57
52 Views
देवबंद में ‘आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान’ के तहत महिलाओं को कैंसर जागरूकता का संदेश
देवबंद में ‘आनंदी मां–एक जीवन बचाओ अभियान’ के तहत महिलाओं को कैंसर जागरूकता का संदेश

देवबंद: राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के संरक्षण में चलाए जा रहे ”आनंदी मां - एक जीवन बचाओ अभियान“ एवं ”कैंसर मुक्त भारत यात्रा“ के अंतर्गत जामिया तिब्बिया, देवबंद में एक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा 10 मई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में जनआंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और भ्च्ट वायरस के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच व उपचार को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निकहत सज्जाद ने किया। इस अवसर पर प्रो. रिहाना अलवी ने अपने सम्बोधन में कहा कि छोटी से छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें। समय पर डॉक्टर से परामर्श लें और इलाज कराएं। भले ही कोई समस्या न हो, फिर भी हर 5-6 महीने में अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं। समय पर जांच और सही उपचार से कैंसर जैसी बीमारियों को रोका जा सकता है।

 ”एक स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव है“ इस संदेश के साथ महिलाओं से अपील की गई कि वे नियमित जांच कराएं। अन्य वक्ताओं ने भी कहा कि समय पर जांच, सही जीवनशैली और जागरूकता से कैंसर को रोका जा सकता है। अभियान के तहत ”आनंदी मां जीवन कार्ड, ”आनंदी मां हेल्थ प्वाइंट“ और ”मोहल्ला क्लीनिक“ के माध्यम से महिलाओं को निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही रैलियां, मैराथन, नुक्कड़ नाटक और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। डॉ. अनवर सईद, डा. अख्तर सईद, डा. शाईस्ता परवीन, डा. रिहाना अलवी, डा. रिफत अली मीर, डॉ. नासिर अली खान, डा. अनीस अहमद सहित अनेक डॉक्टरों ने अपने विचार रखे। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर महिलाओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में जामिया तिब्बिया देवबन्द के शिक्षक, छात्र, कर्मचारी एवं चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Also Read- CM Yogi Sambhal Visit: संभल को 550 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow