Sambhal Mission 2027: 2027 मिशन की तैयारी शुरू! सम्भल की चारों विधानसभा में BJP का शक्ति प्रदर्शन, बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सम्भल जिले की चारों विधानसभा सम्भल

Jul 22, 2026 - 18:02
55 Views
Sambhal Mission 2027: 2027 मिशन की तैयारी शुरू! सम्भल की चारों विधानसभा में BJP का शक्ति प्रदर्शन, बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को सम्भल जिले की चारों विधानसभा सम्भल, असमोली, गुन्नौर और चन्दौसी में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया। सम्मेलन में प्रदेश और जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को चुनावी जीत की कुंजी बताते हुए "मेरा बूथ, सबसे मजबूत" के संकल्प के साथ घर-घर संपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।

सम्भल विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की असली रीढ़ हैं और मजबूत बूथ ही चुनावी जीत की गारंटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार जिले की सभी विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर संगठन बूथ स्तर से तैयारी कर रहा है। असमोली विधानसभा के कुरकावली स्थित ए.के. रिसोर्ट में आयोजित सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान मुख्य अतिथि रहे। वहीं गुन्नौर विधानसभा के सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी ने बूथ अध्यक्षों का सत्यापन कर संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। चन्दौसी सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने का आह्वान किया। चारों सम्मेलनों में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति बूथ स्तर से शुरू होगी और हर कार्यकर्ता को संगठन की ताकत बनकर मैदान में उतरना होगा। सम्मेलन के जरिए भाजपा ने जिले में चुनावी तैयारियों का औपचारिक आगाज करते हुए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का प्रयास किया।

Also Read- जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले चंद्रशेखर आजाद: लोकतंत्र में विरोध की आवाज को लाठियों से नहीं कुचला जा सकता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow