Sambhal: जंतर-मंतर का आंदोलन देश विरोधी ताकतों का जमावड़ा — अशोक कटारिया का विपक्ष पर बड़ा हमला
सम्भल में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के दौरान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह नकारात्मक सोच वाले लोगों का है और इसका कोई औचित्य नहीं बचा है।
अशोक कटारिया ने कहा कि विपक्ष ने पहले नीट परीक्षा को मुद्दा बनाकर आंदोलन शुरू किया था, लेकिन अब परीक्षा भी संपन्न हो चुकी है, परिणाम भी घोषित हो चुका है और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं है। ऐसे में आंदोलन करने वाले दल पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तथाकथित छात्र संगठनों के बैनर के पीछे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, कम्युनिस्ट दल और अन्य "देश विरोधी तत्व" एकजुट होकर राजनीति कर रहे हैं। कटारिया ने कहा कि देश की जनता सब कुछ देख रही है और ऐसे लोगों की मंशा अब सामने आ चुकी है। भाजपा नेता के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। विपक्ष की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर भी राजनीतिक नजरें टिकी रहेंगी।
What's Your Reaction?




