बैतूल जिला अस्पताल में लापरवाही: डिलीवरी के 8 दिन बाद प्रसूता की मौत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।

मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला अस्पताल को लेकर लगातार अनियमितताएं सामने आती ही जा रही है इलाज में लापरवाही जैसे लग रहे है आरोप  एक बार

Nov 15, 2025 - 13:30
 0  46
बैतूल जिला अस्पताल में लापरवाही: डिलीवरी के 8 दिन बाद प्रसूता की मौत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।
बैतूल जिला अस्पताल में लापरवाही: डिलीवरी के 8 दिन बाद प्रसूता की मौत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गृह जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

  • भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के ग्रह जिला स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही से  एक बार फिर सुर्खियों में,जिला चिकित्सालय में लापरवाही लील गई एक प्रसूता की जान,स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गम्भीर सवाल,बैतूल जिला अस्पताल में डिलीवरी के आठ दिन बाद प्रसूता की मौत—परिजनों ने लगाया गंभीर लापरवाही और साक्ष्य छुपाने का आरोप,प्रबंधन ने कहा जांच है जारी,कब सुधरेगी स्वास्थ्य व्यवस्था

मध्यप्रदेश के बैतूल में जिला अस्पताल को लेकर लगातार अनियमितताएं सामने आती ही जा रही है इलाज में लापरवाही जैसे लग रहे है आरोप  एक बार फिर लापरवाही के आरोपों से जुड़ा मामला  आया  सामने  ईमलीखेड़ा, थाना चौपना निवासी समोती (25 वर्ष) पत्नी अमन मोचम की शुक्रवार देर शाम जिला अस्पताल में मौत हो गई। यह उनकी पहली डिलीवरी थी, और घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार समोती ने 7 तारीख को जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी सामान्य बताई गई और उसके बाद 11 तारीख को उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार सुबह से ही समोती को लगातार तेज दर्द और तकलीफ हो रही थी। हालत बिगड़ने पर उसे शाम को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लाया गया।

परिजनों का आरोप है कि गंभीर स्थिति के बावजूद तुरंत व उचित उपचार नहीं दिया गया, जिसके कारण समोती की हालत और खराब हो गई और देर रात उसकी मौत हो गई। परिवार ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि मृतका की सांस की अनपढ़ स्थिति का लाभ उठाकर कुछ दस्तावेजों पर अस्पताल कर्मियों द्वारा अंगूठा लगवाया गया, और देर रात महिला चिकित्सक वंदना धाकड़ द्वारा साक्ष्य छुपाने की कोशिश की गई।

परिजनों का यह भी दावा है कि इसी महिला डॉक्टर पर पूर्व में भी पैसे लेकर डिलीवरी करने के आरोप लग चुके हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, और इसकी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। जिला अस्पताल में पिछले कुछ महीनों से मृत्यु के कई मामले सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।परिजन प्रशासन से निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई, और अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कहा गया है कि मामला संज्ञान में है और जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Also Read- 8 साल से सरकारी जमीन पर अवैध गिट्टी क्रेशर-डामर प्लांट: फोरलेन कंपनी का अतिक्रमण, सिर्फ भंडारण की अनुमति; कलेक्टर-खनिज अधिकारी ने दी जांच के बाद कार्रवाई की गारंटी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।