8 साल से सरकारी जमीन पर अवैध गिट्टी क्रेशर-डामर प्लांट: फोरलेन कंपनी का अतिक्रमण, सिर्फ भंडारण की अनुमति; कलेक्टर-खनिज अधिकारी ने दी जांच के बाद कार्रवाई की गारंटी।

मध्यप्रदेश के बैतूल में सड़क निर्माण कंपनियों की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे है भोले भाले ग्रामीण और आम जनता वैसे ही खराब सड़के होने के बावजूद

Nov 13, 2025 - 16:17
 0  43
8 साल से सरकारी जमीन पर अवैध गिट्टी क्रेशर-डामर प्लांट: फोरलेन कंपनी का अतिक्रमण, सिर्फ भंडारण की अनुमति; कलेक्टर-खनिज अधिकारी ने दी जांच के बाद कार्रवाई की गारंटी।
8 साल से सरकारी जमीन पर अवैध गिट्टी क्रेशर-डामर प्लांट: फोरलेन कंपनी का अतिक्रमण, सिर्फ भंडारण की अनुमति; कलेक्टर-खनिज अधिकारी ने दी जांच के बाद कार्रवाई की गारंटी।
  • 8 वर्षो से अवैध रूप से संचालित हो रहा गिट्टी क्रेशर और डामर प्लांट,सरकारी जमीन पर फोरलेन निर्माण कंपनी ने बनाया है प्लान्ट और क्रेशर ,खनिज से ली थी सिर्फ भण्डारण की अनुमति,सरकारी जमीन पर है लंबा चौड़ा अतिक्रमण, खड़ी है ठेकेदार की मशीनें और गाड़ियां,प्रभारी कलेक्टर और खनिज अधिकारी ने कहा जांच के बाद कि जाएगी कम्पनी पर कार्यवाही

मध्यप्रदेश के बैतूल में सड़क निर्माण कंपनियों की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे है भोले भाले ग्रामीण और आम जनता वैसे ही खराब सड़के होने के बावजूद दबंगई से की जा रही वहीं बैतूल की  खराब सड़कों की स्थिति को देखकर बैतूल दौरे पर आए  केंद्रीय  सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी बयान दिल्ली में नेशनल कॉन्फ्रेंस में बयान दिया था कि अधिकारियों पर गाज गिरेगी अब पर फिर भी सड़कों में कोई सुधार कार्य करना तो दूर की बात है यहाँ तो सरकारी जमीन पर भी रोड ठेका कंपनी द्वारा अतिक्रमण कर रखा है और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से गिट्टी क्रेशर और डामर प्लांट भी लगा लिया है जिसकी जानकारी हमारे द्वारा प्रभारी कलेक्टर और खनिज अधिकारी को दी गई तो उनका कहना है।

इस तरह की अनुमति के लिए हमारे पास कोई आवेदन नही दिया गया है फिर भी मौके पर जाकर जांच की जाएगी और वैध दस्तावेज न होने की दशा में कार्यवाही की जाएगी अब देखना यह है कि बाहर के ठेकेदार द्वारा हमारे क्षेत्र की भूमि को खोखला करने का काम लगातार किया जाता रहा है पर इस बार इस फोरलेन के ठेकेदार पर जांच के बाद क्या कार्यवाही की जाएगी या फिर इसी तरह बाहर के लोग हमारी खनिज संपदा का दुरुपयोग करते रहेंगे ।

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।