छुटभैये नेताओं के दबाव में सहायक आयुक्त: 1 माह से भटक रहे नवागत अधीक्षक, कल तक मिलेगा प्रभार!
मध्यप्रदेश के बैतूल में जिले में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के आदेश को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही है वहीं हमारे द्वारा इस
रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश
- ख़बर का बड़ा असर- सहायक आयुक्त है छुटभैये नेताओं के दबाव में,इसीलिए नही हुआ अब तक उनके आदेश का पालन,1 माह से भटक रहा है नवागत अधीक्षक, पुराने अधीक्षक के है राजनैतिक संबंध,छात्रावास मामले में पहली बार मीडिया के सामने आए सहायक आयुक्त, कहा कल तक दिलवा दिया जाएगा प्रभार सभी आदेश पहुँच चुके है पुराने अधीक्षक के पास
मध्यप्रदेश के बैतूल में जिले में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग के आदेश को लेकर तरह तरह की बातें सामने आ रही है वहीं हमारे द्वारा इस मामले पर लगातार नजरें बनाई हुई है इस मामले में प्रभारी कलेक्टर के निर्देश के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए सहायक आयुक्त और कहा कल तक हो जाएगा नवागत अधीक्षक का प्रभार पुराने अधीक्षक को सारे आदेश करवा दिए है तामील दरअसल 11 अक्टूबर 2025 को आदेश निकाला गया था जिसमे अधीक्षक नारायण सिंह नगदे को अधीक्षक पद से हटाकर अपनी मूल पदस्थापना जाने का आदेश जारी किया गया था और देवपुर कोटमी में पदस्थ सहायक शिक्षक अलकेश पाटनकर को नया अधीक्षक बनाया गया था जिसके बाद नए अधीक्षक छात्रावास प्रभार लेने पहुँचे थे पर पुराने अधीक्षक ने यह कहकर प्रभार नही दिया कि मुझे अभी तक ऐसा कोई आदेश नही मिला है जिसके बाद नए अधीक्षक बाहर ही बैठने को मजबूर हो गए इस मामले को लेकर हमारे द्वारा तत्परता से खबरें उठाई गई।
जिसके बाद सहायक आयुक्त खुद मीडिया के सामने आये और कल तक नए अधीक्षक को प्रभार दिलाये जाने की बात कही है वही सूत्रों के हवाले से यह जानकारी भी आ रही है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के करीबी कुछ छुटभैये नेताओं के दबाव के चलते अब तक प्रभार नही दिलवाया जा सका है खैर अब देखना यह होगा कि एक छात्रावास के मामले में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की क्या भूमिका है या अपने अर्दलियों के कहने पर सहायक आयुक्त को कॉल करके अधीक्षक को हटाए जाने की कार्यवाही को रोकने का कहेंगे ।वही यह बात भी सामने आई है कि अधीक्षक द्वारा खुद हटने के लिए सहायक आयुक्त को आवेदन दिए गए थे और जब हटा दिया गया तो प्रभार नए अधीक्षक को देने में क्यो पीछे हट रहे है । खैर अब देखने वाली बात होगी कि प्रभारी कलेक्टर और सहायक आयुक्त कब तक नए अधीक्षक को चार्ज दिलवा पाते है या भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष इस स्थानांतरण पर रोक लगवा देंगे।
What's Your Reaction?











