Hardoi: श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों की दी गई सीख।
यातायात माह नवंबर के तहत गुरुवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मंगलीपुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल पहुंचकर
रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
हरदोई: यातायात माह नवंबर के तहत गुरुवार को यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मंगलीपुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल पहुंचकर बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक का दायित्व है और छोटी-छोटी सावधानियां जीवन को सुरक्षित बना सकती हैं। निरीक्षक यादव ने बच्चों से अपील की कि वे स्वयं के साथ-साथ अपने घर के बड़ों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु या बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया जाता है। दोपहिया वाहन पर दो से अधिक सवारियां न बैठाने, शराब या मोबाइल का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाने तथा सड़क या रेलवे लाइन पार करते समय दोनों ओर देखकर ही पार करने की सलाह दी। “जान है तो जहान है” थीम के तहत उन्होंने सभी को सुरक्षित यातायात का संकल्प दिलाया। इसके अलावा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष लखनऊ मंडल तथा श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल के व्यवस्थापक अखिलेश सिंह मैं सभी बच्चों से अपील की कि वह स्वयं तो यातायात नियमों का पालन करें ही अपने बड़ों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव, रमेश यादव, कांस्टेबल अमित वर्मा, जॉनी कुमार, विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी और शिक्षिका कविता गुप्ता, क्षमा सिंह, प्रज्ञा त्रिवेदी,सोनी त्रिवेदी, अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
Also Read- Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक
What's Your Reaction?











