Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक

उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से फूलों की खेती बढ़ाने तथा मशरूम, ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में मत्स्य विभाग और नलकूप वि

By INA News Desk
Nov 12, 2025 - 21:30
62 Views
Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक
Hardoi : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक
Advertisement
Advertisement

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने खाद वितरण की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसानों को टोकन व्यवस्था के अनुसार खाद वितरित की जाए। जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी से फूलों की खेती बढ़ाने तथा मशरूम, ड्रैगन फ्रूट, एवोकाडो की खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। बैठक में मत्स्य विभाग और नलकूप विभाग की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, उप निदेशक कृषि तथा सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Delhi Blast : क्या है सात डॉक्टरों के ‘हैंडलर’ बन जाने का रहस्य? फरीदाबाद-पुलवामा-दिल्ली का साजिशी नक्शा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement