Hardoi News: डंपर की बाइक से टक्कर में मृत महिला के मामले में अन्य अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त महिपाल पुत्र जादूराम निवासी ग्राम कतलपुरवा थाना सण्डी जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्य...
By INA News Hardoi.
बीते 06 अक्टूबर 2024 को अरविंद कुमार पुत्र महिपाल निवासी ग्राम कतलपुरवा थाना सांडी जनपद हरदोई द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात डंफर द्वारा अरविंद की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिसमें अरविंद की पत्नी अनीता देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
इस संबंध में थाना बिलग्राम पर मु0अ0सं0 475/24 धारा 281/106 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 281 / 106 (1) बीएनएस का लोप कर धारा 103(1)80/85/92/60(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट की वृद्धि की गयी।
Also Click: Hardoi News: जुआ खेलते हुए पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया, ताश के पत्ते व नगदी बरामद
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त महिपाल पुत्र जादूराम निवासी ग्राम कतलपुरवा थाना सण्डी जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। संबंधित अभियोग में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 राकेश सिंह यादव थाना बिलग्राम जनपद हरदोई, का0 अंशुल चौधरी थाना बिलग्राम जनपद हरदोई, का0 ऋषि कुमार थाना बिलग्राम जनपद हरदोई व का0 तेजवीर सिंह थाना बिलग्राम जनपद हरदोई थे।
What's Your Reaction?