Baitul : नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी पर तानाशाह और भ्रष्टाचार का आरोप, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पार्षदों ने की जांच की मांग

अध्यक्ष द्वारा स्वयं और अपने चहेतो को लाभ पहुंचाने का कार्य कर परिषद में भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है। पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद सीएमओ रीना राठौर द्वारा 248 ली

By INA News Desk
Sep 4, 2025 - 23:19
136 Views
Baitul : नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी पर तानाशाह और भ्रष्टाचार का आरोप, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पार्षदों ने की जांच की मांग
नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी पर तानाशाह और भ्रष्टाचार का आरोप, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पार्षदों ने की जांच की मांग

Report : शशांक सोनकपुरिया, बैतूल- मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की भैंसदेही नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी के तानाशाह, भ्रष्ट्राचार पुर्ण रवैया से लोग परेशान है। इसे लेकर एसडीएम अजीत मरावी को ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें पार्षद सुज्जू सिंह ठाकुर, आशुतोष राठौर और निर्मला महाले ने बताया कि भैंसदेही नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी द्वारा तानाशाह पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।अध्यक्ष द्वारा स्वयं और अपने चहेतो को लाभ पहुंचाने का कार्य कर परिषद में भ्रष्ट्राचार किया जा रहा है। पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद सीएमओ रीना राठौर द्वारा 248 लीटर डीजल/पेट्रोल एवं इंजीनियर के नाम पर 110 लीटर डीजल/पेट्रोल की खपत मात्र जुलाई माह में दिखाई गई है जो कि नियम विरूद्ध है। एसए ट्रेडर्स एण्ड सप्लायर्स भोपाल के नाम पर 471965 रू. की नोट शीट बनाई गई, जबकि ऐसी कोई भी सामग्री का भैतिक सत्यापन इंजीनियर द्वारा नही किया गया। इसका मतलब यह फर्जी बिल लगाया गया है।पार्षदों ने आरोप लगाया कि दैनिक वेतन भोगियो के नाम पर अध्यक्ष द्वारा अपने घर के नौकर एवं मित्रो को वेतन दिया जा रहा हैं। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नगर में शुद्ध पेयजल 1 रूपये में एक लीटर जब से प्रारम्भ किया गया जिसका पूरा खर्च नगर परिषद उठा रहा है, उसकी आवक की राशि किस खाते में जा रही।नगर परिषद अध्यक्ष जो स्वयं एक शासकीय कर्मचारी के पुत्र है, जिनके द्वारा नवीन स्कुल के बाजु में शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा है, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।जिसका पट्टा निरस्त किया जाये। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा स्वयं अपने स्वयं के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त प्राप्त की है, जो नियम विरूद्ध है। पार्षदों ने इन मुद्दों की जांच कर उचित कार्रवाही किये जाने की मांग की है।

नगर परिषद भैंसदेही के तीन पार्षदों ने आकर आज मुझे लिखित शिकायत पत्र सौपा है जिसमें 6 बिंदुओं पर उन्होंने नगर परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार एवं अवैध राजस्व भुमि के पट्टो सहित अन्य बिन्दुओ लिखित शिकायतें की गई है जिसे मैं टीम बनाकर निष्पक्ष जांच कर उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन प्रेषित करूंगा।

Also Click : Sambhal : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow