Sambhal : ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाया सम्भल, गली-मोहल्लों में सजावट, सुबह निकलेंगा जुलूस

शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जश्न का जोश देखने को मिला। गली-मोहल्लों में छोटे-बड़े इस्लामिक झंडों की बिक्री पूरे दिन होती रही। दुकानों

By INA News Desk
Sep 4, 2025 - 23:24
179 Views
Sambhal : ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाया सम्भल, गली-मोहल्लों में सजावट, सुबह निकलेंगा जुलूस
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रोशनी से नहाया सम्भल, गली-मोहल्लों में सजावट, सुबह निकलेंगा जुलूस

Report : उवैस दानिश, सम्भल

इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सम्भल शहर पूरी तरह रोशनी में नहाया नजर आया। गली-मोहल्लों से लेकर मस्जिदों और मदरसों तक जगह-जगह सजावट की गई।चारों ओर हरियाली झंडे, रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से शहर जगमगाता दिखा। हर किसी की जबान पर "या रसूल अल्लाह" के नारे गूंजते रहे। माहौल में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला।शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जश्न का जोश देखने को मिला। गली-मोहल्लों में छोटे-बड़े इस्लामिक झंडों की बिक्री पूरे दिन होती रही। दुकानों पर खासा रौनक देखने को मिली।इस मौके पर शहर की प्रमुख मस्जिदों और मदरसों को खूबसूरती से सजाया गया। मदरसा अजमली और अन्य धार्मिक स्थलों पर विशेष रोशनी की गई। देर रात तक लोग परिवार के साथ इन स्थलों पर आते-जाते रहे और जश्न की तैयारियों में हिस्सा लेते दिखे।

  • सुबह जुलूस में निकलेंगे नक्शे

ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार सुबह भव्य जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए विभिन्न समितियों ने नक्शे और झांकियों की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से जुलूस निकलकर मुख्य मार्गों से होता हुआ तय स्थलों तक पहुंचेगा।जुलूस में इस्लामी गीत, कव्वालियां और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं का प्रचार करने वाले संदेश प्रसारित किए जाएंगे। बच्चों और युवाओं में इसमें शामिल होने का विशेष उत्साह है।पुलिस और प्रशासन ने जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इस अवसर पर मौलाना और उलेमाओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर अमल करने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ जश्न का नहीं, बल्कि पैगंबर साहब की बताई राह पर चलने और भाईचारे को मजबूत करने का है। शहर में चारों ओर रोशनी, सजावट और जश्न का माहौल बना हुआ है, जिससे सम्भल पूरी तरह ईद मिलादुन्नबी के रंग में रंग गया है।

Also Click : Deoband : लापता हुए देवबंद तहसील के लेखपाल श्याम सुंदर को पुलिस ने जंगल में बेहोशी की हालत में पाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow