Saharanpur : सभी थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 125 वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार

एसएसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को विशेष अभिया

By INA News Desk
Sep 4, 2025 - 23:27
73 Views
Saharanpur : सभी थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 125 वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार
सभी थानों की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 125 वारंटी आरोपी किए गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर : जनपद पुलिस ने डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत 125 एनबीडब्ल्यू/वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसएसपी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईजी अभिषेक सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार को विशेष अभियान चलाया गया जिसके तहत जनपद समस्त थानों की पुलिस ने 125 वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने दो,मंडी कोतवाली पुलिस ने तीन, कुतुबशेर पुलिस ने दो, सदर बाजार पुलिस ने तीन, कोतवाली देहात पुलिस ने दस, थाना जनकपुरी पुलिस ने तीन, गागलहेड़ी पुलिस ने ग्यारह, फतेहपुर पुलिस ने छह, चिलकाना पुलिस ने छह, देवबंद पुलिस ने सात, नागल पुलिस ने तीन, नकुड़ कोतवाली पुलिस ने 14 वारंटी आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर उनके घरों से दबिश देकर दबोच लिया।

Also Click : Baitul : नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी पर तानाशाह और भ्रष्टाचार का आरोप, एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पार्षदों ने की जांच की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement