Sambhal : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों
Report : उवैस दानिश, सम्भल
थाना नखासा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खाऊंपूरा के आगे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बाप बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को नगली क्षेत्र में पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनवर अली पुत्र मुन्ना निवासी कोटला सरायतरीन थाना हयातनगर के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल युवक शानू पुत्र अनवर अली है। बताया जा रहा है कि अनवर अली अपने बेटे शानू के साथ बाइक पर सवार होकर नगली में अपने एक रिश्तेदार के यहां बीमार मरीज को देखने जा रहे थे। जब वह खाऊंपूरा से आगे भट्टे के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने अनवर अली को मृत घोषित कर दिया, जबकि शानू की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। हालांकि, बताया जा रहा है कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चेकिंग अभियान चलाया और नगली क्षेत्र से ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जैसे ही कोटला सरायतरीन में हादसे की खबर पहुंची, परिजन और ग्रामीण अस्पताल की ओर दौड़े। मृतक अनवर अली के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Also Click : Hardoi : सांसद जय प्रकाश रावत ने शाहाबाद और अहमदनगर में मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर दिलाया न्याय का भरोसा
What's Your Reaction?











