Sambhal : शमशान भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, प्रशासन ने की नापतोल

ग्राम धुरेटा में गाटा संख्या 650, 651 और 652 कुल 0.323 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में शमशान भूमि के रूप में दर्ज है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाटा

Sep 4, 2025 - 22:58
 0  35
Sambhal : शमशान भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, प्रशासन ने की नापतोल
शमशान भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमाया, प्रशासन ने की नापतोल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के ग्राम धुरेटा में शमशान भूमि पर अवैध कब्जे का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता वीरेश कुमार पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम धुरेटा की शिकायत पर प्रशासन हरकत में आया और गुरुवार को मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन कराया। इस दौरान राजस्व, चकबंदी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। सीमांकन में शमशान भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धुरेटा में गाटा संख्या 650, 651 और 652 कुल 0.323 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में शमशान भूमि के रूप में दर्ज है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गाटा संख्या 652 पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर कब्जा कर मकान बना लिया गया है। यह शिकायत 23 अगस्त को थाना समाधान दिवस में दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर मंगलवार, 4 सितम्बर को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नापतोल की। नापतोल के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि गाटा संख्या 652 पर वास्तव में मकान निर्मित है।वीरेश कुमार, शिकायतकर्ता

मौके पर लेखपाल चकबंदी, कानूनगो चकबंदी, हल्का लेखपाल और थाना हयातनगर पुलिस की टीम मौजूद रही। टीम ने पूरी नापतोल कर सीमाएं चिन्हित कीं और रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी। शिकायतकर्ता वीरेश कुमार ने कहा, “यह भूमि शमशान के लिए निर्धारित है, लेकिन एक गाटा पर कब्जा कर मकान बना लिया गया है। हमारी मांग है कि पूरी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए, जिससे गांव के लोगों को अंतिम संस्कार में किसी तरह की परेशानी न हो।” प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी सम्भल को भेजने की बात कही है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही कब्जा हटाकर शमशान भूमि को मुक्त कराया जाएगा।

Also Click : Hardoi : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 के लिए 24 सितंबर अंतिम तिथि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow