Pilibhit: जर्मनी में सम्मानित हुईं पूरनपुर की कवयित्री नीता अग्रवाल, विदेश में गाया गीत, वापस आने पर स्थानीय कवि साहित्यकारों ने दी बधाइयां। 

जर्मनी के माइन्ज़ शहर में 'भारतवासी जर्मनी वीसी' संस्था द्वारा पूरनपुर की कवयित्री डाक्टर नीता सुशील अग्रवाल को कवियत्री रत्न से

Nov 15, 2025 - 15:02
58 Views
Pilibhit: जर्मनी में सम्मानित हुईं पूरनपुर की कवयित्री नीता अग्रवाल, विदेश में गाया गीत, वापस आने पर स्थानीय कवि साहित्यकारों ने दी बधाइयां। 
जर्मनी में सम्मानित हुईं पूरनपुर की कवयित्री नीता अग्रवाल, विदेश में गाया गीत, वापस आने पर स्थानीय कवि साहित्यकारों ने दी बधाइयां। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत: जर्मनी के माइन्ज़ शहर में 'भारतवासी जर्मनी वीसी' संस्था द्वारा पूरनपुर की कवयित्री डाक्टर नीता सुशील अग्रवाल को कवियत्री रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने वहां सुंदर काव्यपाठ किया। रामनाम के जयकारे लगवाकर नीता अग्रवाल ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने नगर का नाम रोशन किया। वापस आने पर स्थानीय कवि व साहित्यकारों ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना की है।

अपने देश की तरह जर्मनी में भी हर वर्ष दीपावली पर्व को सांस्कृतिक आयोजन के रूप में मनाया जाता है। इस दीवाली नीता अग्रवाल जर्मनी में ही थीं। वहाँ रह रहे अपने बेटे-बहू डॉ हर्षित अग्रवाल एवं डॉ पूजा पन्त अग्रवाल ने जब इस संस्था को अवगत कराया कि उनकी माँ जो कि एक कवयित्री एवं लेखिका हैं, आजकल जर्मनी प्रवास पर हैं। तब भारतवासी संस्था ने उन्हें सम्मान सहित आमंत्रित किया। उनके निमंत्रण पर डॉ नीता सुशील अग्रवाल ने वहाँ पहुँचकर भारतवासी संस्था की प्रशंसा में कुछ पंक्तियाँ एवं एक स्वरचित भजन 'मन हृदय में रमा राम का नाम है' सुनाया।

जिसे सभी के द्वारा बहुत सराहा गया। संस्था के अध्यक्ष रामबाबू सुरबतुल्ला ने उन्हें ट्रॉफी, बुके और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपनी प्रवास यात्रा में उन्होंने पाया कि हर देश में एक छोटा भारत निवास करता है, जो अपनी संस्कृति का सदैव सम्मान करता है। निश्चित रूप से यह देश की संस्कृति के लिए एक गर्व का विषय है। वापस आने पर डाक्टर नीता सुशील अग्रवाल को विदेश में सम्मान मिलने के लिए बधाइयां मिल रहीं हैं। देव नागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा, अंशुमाली दीक्षित, आलोक मिश्र, डाक्टर नीराजना शर्मा, सतीश मिश्र अचूक, देव शर्मा विचित्र, राजेश राठौर, विकास आर्य स्वप्न आदि कवि व साहित्यकारों ने डाक्टर नीता को विदेश में राम नाम का झंडा गाड़ने के लिए सराहा है।

Also Read- Lucknow: मुख्यमंत्री ने जनजातीय भागीदारी उत्सव का किया शुभारंभ , 22 राज्यों के 600 कलाकारों का सांस्कृतिक समागम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow