Bazpur: मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमो ने मचाई धूम। 

मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर का वार्षिकोत्सव बडी धूम धाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक बाली मेयर

Nov 15, 2025 - 15:18
 0  44
Bazpur: मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमो ने मचाई धूम। 
मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर के वार्षिकोत्सव समारोह में रंगारंग कार्यक्रमो ने मचाई धूम। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल बाजपुर का वार्षिकोत्सव बडी धूम धाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक बाली मेयर काशीपुर महानगर पालिका,विशिष्ठ अतिथि श्रीमती सुखमन औलख ब्लाक प्रमुख, बाजपुर एवं विशेष अतिथि डॉ० बी.सी.पाठक पूर्व प्रधानाचार्य, कैम्पस स्कूल पंतनगर संदीप नैथानी प्रधानाचार्य, माऊंट लिट्रा स्कूल रूद्रपुर, जगदीशचंन्द्र तिवारी चौकी इंचार्ज दोराहा विद्यालय प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य द्वारा सामुहिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर वर्षिकोत्सव का प्रारम्भ किया गया, इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक रश्मि विज,गौरव विज,डौली विज,अनमोल विज,एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल,द्वारा अतिथियो का स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट, विद्यालय की उपलब्धियों व गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। विद्यालय में छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया,डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी के जीवन पर आधारित शैडो डांस, कुमायूँनी डांस, गुजराती गरबा डांस ने दर्शकों को बहुत आकर्षित किया कार्यक्रम का सर्वाधिक आकर्षक एवं रानी लक्ष्मीबाई की वीरता को प्रदर्षित करने वाली नृत्यनाटिका "मणिकर्णिका" ने सभी दर्शको को भावुक एवं मंत्रमुग्ध किया। वहीं पंजाब के लोकनृत्य गिद्दा एवं भांगडा ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

इसी प्रकार पंजाबी,अंग्रेजी व हिन्दी नाटकों ने दर्शकों को खूब हँसाया, तो छोटे बच्चों के मनमोहक डांस ने सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर प्रियंका विज, मुदिता उनियाल,तेजेन्द्र कौर, के.के.जोशी, गुरप्रीत कौर, नीलम शर्मा,कृतिका बत्रा,परमजीत कौर, इरम,शशिकान्त ओझा, जसपाल सिहं,विकास,श्रद्धा राणा, पूजा,दीक्षा,शोभा उप्रेती,नीरज विशाल,प्रदीप पाण्डे,विक्रम सिंह, रवीन्द्रपाल सिंह,अजय सिंह तथा विद्यालय के सभी अध्यापक अध्यापिकाएँ तथा अभिभावक उपस्थित रहे।

Also Read- 8 साल से सरकारी जमीन पर अवैध गिट्टी क्रेशर-डामर प्लांट: फोरलेन कंपनी का अतिक्रमण, सिर्फ भंडारण की अनुमति; कलेक्टर-खनिज अधिकारी ने दी जांच के बाद कार्रवाई की गारंटी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।