Bazpur: आम किसानों का नंबर काटकर किसान यूनियन के चहतों का धान तोला जा रहा: विक्रम सिंह लड्डू

आम किसानों का धान 1 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक नहीं तोला जा रहा जबकि किसान यूनियन के किसानों द्वारा ठेकेदारों एवं अधिकारियों से

Nov 15, 2025 - 15:27
56 Views
Bazpur: आम किसानों का नंबर काटकर किसान यूनियन के चहतों का धान तोला जा रहा: विक्रम सिंह लड्डू
ओम किसानों का नंबर काटकर किसान यूनियन के चहतों का धान तोला जा रहा: विक्रम सिंह लड्डू

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। आम किसानों का धान 1 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक नहीं तोला जा रहा जबकि किसान यूनियन के किसानों द्वारा ठेकेदारों एवं अधिकारियों से सेटिंग करके आम किसानों के नंबर काट कर अपने चहेतो के धान तुलवा जाने को लेकर आक्रोशित आम किसानों ने किसान विक्रम सिंह लड्डू के नेतृत्व में एसएमआई के कांटे पर खड़े होकर जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन किया।किसान नेता विक्रम सिंह विर्क उर्फ लड्डू ने कहा जिनकी कोई सौरस नही उनका धान नही तोला जा रहा है।

किसान नेताओ द्वारा सेटिंग करके अपने चहेतों के धान तोले जा रहे।एक नवंबर से नंबर लगे ट्रैक्टर ट्राली में धान भरे खड़े हैं उनके धान नहीं तोले जा रहे हैं जिससे आम किसान परेशान हो रहे। आम किसानों के नंबर काटकर किसान नेताओं द्वारा अपने धान तुलवाए जा रहे हैं। इसके साथ ठेकेदार से किसान यूनियन द्वारा सेटिंग करके अपने धरो पर पंखा नहीं लगाया जा रहा जबकि आम किसानों के धानों पर पंखा लगवा के और मॉस्चर भीई जांच किया जा रहा है।जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों को भारी नुकसान हो रहा है लेकिन सरकार इस पर ठोस कदम नहीं उठा पा रही।

Also Read- 8 साल से सरकारी जमीन पर अवैध गिट्टी क्रेशर-डामर प्लांट: फोरलेन कंपनी का अतिक्रमण, सिर्फ भंडारण की अनुमति; कलेक्टर-खनिज अधिकारी ने दी जांच के बाद कार्रवाई की गारंटी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow