Hardoi: गन्ने के मूल्य में रू0 30/- प्रति कुन्तल की बढ़ोत्तरी से किसान भाइयों में खुशी की लहर है- रजनी तिवारी 

डीसीएम श्रीराम लि0 शुगर यूनिट-लोनी चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ शुक्रवार को विधिवत पूजा के साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (उ0 प्र0) रजनी तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी

By INA News Desk
Nov 7, 2025 - 16:38
57 Views
Hardoi: गन्ने के मूल्य में रू0 30/- प्रति कुन्तल की बढ़ोत्तरी से किसान भाइयों में खुशी की लहर है- रजनी तिवारी 
डीसीएम श्रीराम लि0 शुगर यूनिट-लोनी चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ करते हुए रजनी तिवारी

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
डीसीएम श्रीराम लि0 शुगर यूनिट-लोनी चीनी मिल का पेराई सत्र 2025-26 का शुभारम्भ शुक्रवार को विधिवत पूजा के साथ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (उ0 प्र0) रजनी तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एवं सी.ई.ओ.(शुगर) रोशन लाल टामक, मुख्य संचालन अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र शाहाबाद एवं श्यामू त्रिवेदी टोडरपुर, सम्बन्धित समितियों एवं परिषदों से आये सभी सचिव व ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से प्रथम बैलगाड़ी, ट्राली एवं ट्रक द्वारा लाये गये गन्ने की तौल कराकर कर की शुरूआत कर किया गया एवं किसानों को सम्मानित भी किया गया।

इस शुभ अवसर पर  उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (उ0 प्र0) रजनी तिवारी द्वारा बताया गया कि गन्ने के मूल्य में रू0 30/- प्रति कुन्तल की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है इससे किसान भाइयों में खुशी की लहर है। उनके द्वारा बुवाई तकनीक व विभिन्न कृषि यन्त्रों की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया तथा चीनी मिल द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनायों की सराहना की।

इस शुभ अवसर पर गन्ना विभाग से जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता द्वारा बताया गया कि किसान भाई अपनी आय बढ़ाने हेतु शरदकालीन गन्ने की बुवाई के साथ-साथ सहफसली खेती अवश्य ले जिससे आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा और आय भी दुगुनी होगी तथा उनके द्वारा सहफसली खेती हेतु किसान भाईयों के लिये कृषि विभाग द्वारा सरसों का बीज निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के शुभ अवसर पर चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एवं सीईओ (शुगर) श्री आर0एल0टामक ने किसानों को हार्दिक शु भकामनाओं के साथ-साथ समय से गन्ने की खरीद का आश्वासन दिया तथा उन्होंने सुख समृद्धि का संकल्प अधिक उपज ही एक विकल्प के सन्देश के साथ किसान भाईयों को अधिक से अधिक उत्पादन लेकर अपनी आय में वृद्धि करें तथा प्रदेश में अपना व चीनी मिल का नाम रोशन करें।

इस शुभ अवसर पर चीनी मिल के मुख्य संचालन अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी किसानों को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ-साथ किसानों से अनुरोध किया कि किसान भाई अपनी आय बढ़ाने हेतु शरदकालीन गन्ने की समय से बुवाई करे और अधिक उपज प्राप्त कर अधिक लाभ कमाये तथा उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि किसान भाइयों को चीनी मिल की ओर से कोई भी परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

मिल का पेराई सत्र शुरू होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। इस अवसर पर चीनी मिल के अपर उपाध्यक्ष एवं इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव ने कृषको को आगामी पेराई सत्र के लिए शुभकामनाए दी। इस वर्ष चीनी मिल का पेराई का लक्ष्य 140 लाख कुन्टल (एक करोड़ चालीस लाख कुन्तल) है समय पर भुगतान करने के लिए डीसीएम श्रीराम कटिबद् है, अतः किसान भाई अपने रकबे में अधिक से अधिक गन्ना बुवाई कर मिल को गन्ने की आपूर्ति में सहयोग करें। इकाई प्रमुख ने स्वागत करते हुये कहा कि किसानों का हित चीनी मिल के लिए सर्वोपरि है।

विभागाध्यक्ष (गन्ना) अनिल सिंह ने कृषकों को आय बढ़ाने के लिए गन्ने की उन्नतशील प्रजातियों तथा वैज्ञानिक तकनीकियो को अपनाकर उपज बढ़ाने व अपनी आमदनी दोगुनी करने के लिए जोर दिया। इन्होनें कृषकों से लेवरों की लागत को कम करने के लिये अधिक से अधिक मैकानिकल प्लांटर (गन्ना बुवाई मशीन - एक मशीन 5 कार्य) से शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु आवाहन किया और साथ ही खेतो में अधिक से अधिक प्रेसमड एवं कम्पोस्ट खाद डालने, फसल के अवशेष को न जलाने तथा पानी बचत तकनीकी अपनाने पर जोर दिया तथा किसानों से अपील की कि मिल को साफ-सुथरा ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें। किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने ग्राम की निर्धारित शिफ्ट में ही गन्ना आपूर्ति करें।

इस अवसर पर इस अवसर पर विभागीय अधिकारी संजय सिंह, बृजभूशण शाक्य, पुत्तन लाल , अजय कुमार, चीनी मिल के प्रदीप त्यागी (इकाई प्रमुख हरियावां), (संजीव कुमार तोमर (इकाई प्रमुख रूपापुर), अखिलेश गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, शोभित रस्तोगी, सुनीता पाण्डेय, अली आरजू जैदी, गौरव रस्तोगी, विवेक रस्तोगी, आनन्द सिंह, प्रवीर सिंह, ओ.पी. शर्मा, विष्णु दीक्षित एवं मिल के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : राज्य महिला आयोग सदस्य एकता सिंह ने हरदोई में किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार, अच्छे काम की सराहना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement