Hardoi: कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़कर इन अभियानों को जन-जन तक पहुँचाना है; सूरज श्रीवास्तव 

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदोई में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने 

By INA News Desk
Nov 7, 2025 - 16:30
39 Views
Hardoi: कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़कर इन अभियानों को जन-जन तक पहुँचाना है; सूरज श्रीवास्तव 

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हरदोई में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव ने आत्मनिर्भर भारत अभियान, वंदे मातरम् गान, गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि सूरज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़कर इन अभियानों को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बैठक में संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी अभियानों में पूर्ण समर्पण के साथ भाग लें और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग दें। बैठक के अंत में सभी ने वंदे मातरम् का सामूहिक गान कर देशभक्ति का संदेश दिया।

बैठक में विधायक सवाजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू जिला उपाध्यक्ष, राजेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह विनोद राठौड़ जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा पू उपाध्यक्ष आज़ाद भदौरिया, जिला मंत्री अजय शुक्ला नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, ममो जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : राज्य महिला आयोग सदस्य एकता सिंह ने हरदोई में किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर लगाई फटकार, अच्छे काम की सराहना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow