Hardoi: युवा महोत्सव के छठे दिवस के प्रथम चरण के आयोजन में दिन में रंगोली प्रतियोगिता के साथ द्वितीय चरण में बैंड शो से सजी शाम।
भूरज सेवा संस्थान के तत्वाधान में हरदोई युवा महोत्सव के मंच पर प्रथम चरण में रंगोली प्रतियोगिता का संयोजन किया गया जिसमे निधि ,निशा, प्रियांशी ,रौनक सहित
हरदोई: भूरज सेवा संस्थान के तत्वाधान में हरदोई युवा महोत्सव के मंच पर प्रथम चरण में रंगोली प्रतियोगिता का संयोजन किया गया जिसमे निधि ,निशा, प्रियांशी ,रौनक सहित 15 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का शुभारंभ जज व मुख्य अतिथि इन्हरव्हील क्लब की चेयरमैन पारुल तिवारी ने व क्लब सदस्य रेनू तिवारी ,गीता मिश्रा, ने सरस्वती माँ का पूजन अर्चन करके की आयोजको द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया रंगोली प्रतियोगिता का संयोजन राखी श्रीवास्तव ने किया संचालन स्मृति मिश्रा ने किया
वही द्वितीय चरण में देर रात तक रिदम द बैंड के गायकों ने शमा बांध दिया इस कार्यक्रम की शुरुआत यश ज्वेलर्स व्यवसायी नीरज गुप्ता व भुरज सेवा संस्थान के मंत्री अशोक उपाध्यक्ष ने दीप प्रज्जलवन से किया कार्यक्रम में मुख्य गायक कुणाल रजत ,पैड वादक निर्भय कृष्णा नन्दवशी, गिटार पर सत्यम अवस्थी ,तबला, ड्रम, की बोर्ड प्लेयर में क्रमशः आयुष ठाकुर, अभिषेक सिंह , सत्यम अवस्थी ,अंशु राज आदि सम्मिलित रहे।
भूरज सेवा संस्थान मंत्री अशोक उपाध्याय ने सभी संगीतज्ञ जनों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम अवस्थी ,सुनील त्रिवेदी सुमित श्री वास्तव भानु, अंशु गुप्ता ,स्मृति मिश्रा ,प्रिया सिंह ,मनीष कुमार आदि आयोजक गणों का मुख्य सहयोग रहा एवं ऋषभ राजवंशी ,प्रियांशु भारती ,जतिन अवस्थी ,नीरज अस्थाना ,मोनिका शर्मा, राखी श्रीवास्तव ,प्रिया कश्यप आदि ने व्यवस्थाओ में विसेष योगदान दिया।
What's Your Reaction?











