Sitapur : कबड्डी प्रतियोगिता में पी.एन. सहगल ने जीता अंडर-14 खिताब, डी.जे. कॉलेज ने अंडर-19 में बाजी मारी
अंडर-14 सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में पी.एन. सहगल इंटर कॉलेज ने सहगल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल को 25-20 से हराकर खिताब जीता। अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग के फाइन
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर के पी.एन. सहगल इंटर कॉलेज कनवाखेड़ा में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी (बालक) प्रतियोगिता 2025-2026 आयोजित हुई। यह दो वर्गों अंडर-14 और अंडर-19 में खेली गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक प्रेमलता सहगल, उप प्रबंधक सुयश नारायण सहगल और प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर और दीप जलाकर किया। जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय और क्रीड़ा प्रभारी प्रशांत पांडे ने संचालन किया।
अंडर-14 सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में पी.एन. सहगल इंटर कॉलेज ने सहगल सिटी मॉन्टेसरी स्कूल को 25-20 से हराकर खिताब जीता। अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग के फाइनल में जे.एल.एम. डी.जे. इंटर कॉलेज खैराबाद ने पी.एन. सहगल इंटर कॉलेज को 45-17 से एकतरफा मुकाबले में हराया।
निर्णायक के रूप में अजय रावत, धीरेंद्र कुमार वर्मा, संतोष कन्नौजिया, जय प्रकाश और पंकज मौजूद रहे। अभिलेख समिति में डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, दीप कुमार वर्मा, पवन कुमार, विवेक कुमार शुक्ल, अनूप कुमार सिंह, भूषण मिश्र, अरविंद पटेल शामिल थे।
प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर बधाई दी। उन्होंने हरदोई में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ शाह आलम खान राणा, लक्ष्मी, गरिमा सोनकर, मुख्तार अली आदि मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











