Sitapur : शिक्षकों की मासिक बैठक में समय पालन पर जोर, कायाकल्प और यू-डाइस कार्यों को प्राथमिकता के निर्देश

कंपोजिट ग्रांट का अच्छे ढंग से उपयोग करें। जहां अतिरिक्त कक्षा कक्ष या अन्य निर्माण हो रहा है, वहां अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग करें। स्पोर्ट्स सामान की खरीद

Sep 28, 2025 - 22:37
 0  26
 Sitapur : शिक्षकों की मासिक बैठक में समय पालन पर जोर, कायाकल्प और यू-डाइस कार्यों को प्राथमिकता के निर्देश
 Sitapur : शिक्षकों की मासिक बैठक में समय पालन पर जोर, कायाकल्प और यू-डाइस कार्यों को प्राथमिकता के निर्देश

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर के खैराबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षकों की मासिक बैठक दो चरणों में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने हिस्सा लिया। बैठक में कायाकल्प और यू-डाइस से जुड़ी जानकारी दी गई। निर्देश दिए गए कि कार्यों को समय से और चरणबद्ध तरीके से पूरा करें। किसी भी स्कूल में कोई काम लंबित न रहे। यू-डाइस प्रोफाइल और डीबीटी से जुड़े सभी कार्यों को पहली प्राथमिकता दें।

कंपोजिट ग्रांट का अच्छे ढंग से उपयोग करें। जहां अतिरिक्त कक्षा कक्ष या अन्य निर्माण हो रहा है, वहां अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का प्रयोग करें। स्पोर्ट्स सामान की खरीद जरूरत के अनुसार करें। टीएलएम के लिए भेजे गए पैसे से अच्छे चार्ट और सामग्री खरीदें। बच्चों के हित में सुंदर टीएलएम बनाएं। खरीदी गई हर चीज को स्कूल की दीवार पर अंकित करें। स्कूलों की पुताई अच्छी गुणवत्ता की होनी चाहिए। यह काम स्कूल की खरीद समिति करे। सभी शिक्षक अपने लंबित कार्यों को तुरंत पूरा करें।

प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन सिंह और जूनियर अध्यक्ष नरेश मिश्रा ने कहा कि सभी साथी निर्धारित समय से पहले स्कूल न छोड़ें। जरूरी काम हो तो खंड शिक्षा अधिकारी को पहले बता दें, वरना कोई सुनवाई नहीं होगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी कहा कि समय पालन अनिवार्य है। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष वंदना दीक्षित, डॉ. अनुपम मिश्रा, अमित त्रिपाठी, जहीर आलम, मोहम्मद यूसुफ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष काजिम हुसैन सिद्दीकी मौजूद रहे। एआरपी संजीव पटेल ने ईको क्लब और अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। अदीब अंसारी ने प्रोजेक्टर से जानकारी साझा की। अन्य स्टाफ में एमआईएस प्रभारी मनीष कुमार पाल, सुधीर कुमार मिश्रा ब्लॉक क्वालिटी कोऑर्डिनेटर, कार्यालय सहायक ब्रजेश कुमार दीक्षित, लेखाकार पंकज रावत, प्रमोद कुमार, जमीला बानो, अदीब अंसारी, प्रमोद कुमार, संतोष त्रिवेदी ने सहयोग किया। अंत में खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी को धन्यवाद दिया।

Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow