Sitapur : मिशन शक्ति 5.0- सीतापुर में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों पर किया जागरूक

थाना रामकोट क्षेत्र में विशेष गोष्ठियां लगाई गईं। महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर बताए गए और महिला अपराधों के प्रति सतर्क किया गया। ग्राम लोधौरा

By INA News Desk
Sep 28, 2025 - 22:34
43 Views
Sitapur : मिशन शक्ति 5.0- सीतापुर में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों पर किया जागरूक
मिशन शक्ति 5.0- सीतापुर में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों पर किया जागरूक

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर शहर से गांव तक महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान में पुलिस और प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाई। थाना खैराबाद की मिशन शक्ति महिला टीम ने नगर के मां गौरी देवी मंदिर में हो रही भागवत कथा, दुर्गा पूजा पंडाल, मोहल्ला माखूपुर में इच्छापूर्ति मंदिर, रामलीला मंचन स्थान पाठकताल और गांव विशुननगर में रामलीला देखने आईं श्रद्धालु महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मोहल्ला पनवड़िया गांव सोहेतारा में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया।

थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने ई-रिक्शा से घोषणा कराकर जागरूकता फैलाई। टीम में महिला दरोगा आकांक्षा यादव, हल्का इंचार्ज विकास यादव, दीवान जुबैर शेख, अनमोल पांडेय, सिपाही पंकज कुमार, महिला सिपाही मनीषा, सपना शर्मा व पिंकी शामिल रहीं।थाना रामकोट क्षेत्र में विशेष गोष्ठियां लगाई गईं। महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर बताए गए और महिला अपराधों के प्रति सतर्क किया गया। ग्राम लोधौरा के पंचायत भवन और रायपुर ग्राम पंचायत भवन में हुई दो गोष्ठियों में 50 से ज्यादा महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुईं। क्षेत्राधिकारी विनायक भोसले और थानाध्यक्ष रामकोट सुरेश कुमार पटेल ने सरकारी योजनाओं व सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में 1090 वीमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 एम्बुलेंस, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन और 1091 घरेलू हिंसा शिकायत नंबर पर तुरंत संपर्क करें। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मिशन शक्ति का लक्ष्य सुरक्षा के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में दरोगा शिव प्रसाद पांडेय, दीवान राम प्रताप, सिपाही शिवम यादव, महिला सिपाही सविता व राखी ने सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने अपील की कि महिलाएं अपने अधिकार जानें, समस्याओं पर खुलकर बोलें और हेल्पलाइन का बेझिझक उपयोग करें।

Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow