Sitapur : भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने नैमिष मंदिर में मां ललिता देवी के दर्शन किए, मन की बात सुनी
इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन वाली मन की बात को मिश्रिख-नैमिष की बूथ संख्या 388 पर सुना। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और भाजपा जिला
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur
सीतापुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सबसे पहले नैमिष में आदि शक्ति मां ललिता देवी मंदिर जाकर दर्शन किए। मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां भक्तों की मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।
इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन वाली मन की बात को मिश्रिख-नैमिष की बूथ संख्या 388 पर सुना। अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ थे। इस दौरान बूथ संख्या 388 पर स्वदेशी संकल्प पत्र भी भरा गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, सांसद मिश्रिख अशोक रावत, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक सिधौली मनीष रावत, ब्लॉक प्रमुख मिश्रिख रामकिंकर पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष मिश्रिख सीमा भार्गव, रोहित सिंह, अजय भार्गव, रामगोपाल अवस्थी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मन की बात से मिले संदेशों को जमीनी स्तर पर लागू करना होगा। स्वदेशी संकल्प पत्र भरना स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता बढ़ाने का प्रयास है।
Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?









