Sitapur : नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से टूटी सड़कों पर जनता परेशान

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव में नेताओं ने स्मार्ट सिटी और सड़क सुधार के वादे किए थे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। जनता का आरोप है कि त्रिपल इंजन का नारा सि

Sep 28, 2025 - 22:41
 0  29
Sitapur : नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से टूटी सड़कों पर जनता परेशान
Sitapur : नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से टूटी सड़कों पर जनता परेशान

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर नगर पालिका क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें गड्ढों और खराब हालत में हैं। जगह-जगह गड्ढे, धूल और कीचड़ ने राहगीरों का चलना मुश्किल कर दिया है। केंद्र, प्रदेश और नगर निकाय की त्रिपल इंजन सरकार के दावों के बावजूद सड़कों का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। टूटी सड़कों से लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक और पैदल चलने वाले खतरे में पड़ जाते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव में नेताओं ने स्मार्ट सिटी और सड़क सुधार के वादे किए थे, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। जनता का आरोप है कि त्रिपल इंजन का नारा सिर्फ दिखावा है। ब्रह्मपुरी, लोहारबाग, आर्यनगर, घूरामऊ, गंगाधर मिश्र नगर, मुंशीगंज, रम्पा रोड जैसे इलाकों की सड़कें डामर और गिट्टी से खाली हो चुकी हैं। लोग ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलने को मजबूर हैं।

नगरवासियों ने सवाल उठाए कि सड़कों का जीर्णोद्धार कब होगा? सुरक्षित आवागमन का अधिकार कब मिलेगा? क्या चुनाव के बाद ही सड़कें बनेंगी? लोगों का धैर्य टूट रहा है। वे उम्मीद करते हैं कि सरकार और नगर पालिका जल्द कार्रवाई करेगी, वरना अगले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

Also Click : Lucknow : जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow