Sitapur : अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विज्ञान से समझाया गया भ्रम
मेरठ से आई विज्ञान संचारक अंजलि ढाका ने विभिन्न अंधविश्वास फैलाने वाली गतिविधियों का पहले प्रदर्शन किया और बताया कि कैसे ठग लोग लोगों को भ्रमित कर ठगते हैं। फिर उन्होंने हर गति
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब के तहत तथा जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देशन में अंधविश्वास विरोधी जागरूकता कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर मोहाली में हुआ। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. योगेश चंद्र दीक्षित ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विजय भान, जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने दीप प्रज्वलित कर की। मुख्य अतिथि विजय भान ने कहा कि समाज में अंधविश्वास अभी भी गहराई से फैला हुआ है। विज्ञान की सही जानकारी और किसी भी घटना के पीछे वैज्ञानिक कारण समझकर हम इन अंधविश्वासों से बच सकते हैं। इससे ढोंगी लोग भोली-भाली जनता को ठगने में सफल नहीं हो पाते।
मेरठ से आई विज्ञान संचारक अंजलि ढाका ने विभिन्न अंधविश्वास फैलाने वाली गतिविधियों का पहले प्रदर्शन किया और बताया कि कैसे ठग लोग लोगों को भ्रमित कर ठगते हैं। फिर उन्होंने हर गतिविधि की वैज्ञानिक व्याख्या की। उन्होंने पानी से दीपक जलाने, मुंह में जलता कपूर रखने, सर पर कपड़े जलाकर चाय बनाने, हाथ पर नाली नारियल से धुआं उठाने और उसका हिलने, हाथ पर अग्नि स्नान जैसी कई चीजों का प्रदर्शन किया और वैज्ञानिक आधार समझाया। समापन पर मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी महोली ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे सीखी गई बातों को अपने आस-पास फैलाएं और अंधविश्वासों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाएं।
समन्वयक डॉ. योगेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि वैज्ञानिक युग में भी कई लोग मनोबल कम होने या इच्छाशक्ति की कमी से ठगों के बहकावे में आ जाते हैं और जादू-टोने में फंसकर अपना धन लुटा देते हैं। हमें जागरूक होना चाहिए और अंधविश्वासों को समाज से खत्म करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधानाचार्य स्वामी नाथ द्विवेदी तथा प्रभारी अभिषेक शुक्ला के निर्देशन में निबंध, भाषण और चित्रकारी प्रतियोगिता भी हुई। महोली के विभिन्न स्कूलों के लगभग 70 विद्यार्थियों ने इनमें भाग लिया। अंधविश्वास संबंधी प्रदर्शन में करीब 350 विद्यार्थी शामिल हुए। बालिका वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, नैंसी द्वितीय, आस्था तृतीय रहीं। प्राची और अनुष्का को सांत्वना पुरस्कार मिला।
निबंध प्रतियोगिता में शौर्या प्रथम, वर्षा द्वितीय, दिव्या तृतीय रहीं। दर्शिका और आयुषी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। चित्रकारी प्रतियोगिता में रूपांशी प्रथम, विन्या द्वितीय, आरुषि तृतीय रहीं। रोहिणी और अंशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शुक्ला ने किया। अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद प्रधानाचार्य स्वामी नाथ द्विवेदी ने दिया। निर्णायक मंडल में अनिल शुक्ला, धनेश तिवारी, संतोष वर्मा, राजकुमार तिवारी, निर्मल वर्मा, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अविनाश कुमार और श्याम नारायण मिश्र शामिल रहे।
Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब
What's Your Reaction?











