सीतापुर न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।
सीतापुर \ रामकोट। स्वतंत्रता दिवस के 78 वी वर्षगांठ पर आजाद समाज पार्टी कांशीराम यूनिट सीतापुर द्वारा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इसी क्रम में विधानसभा सीतापुर सदर यूनिट द्वारा रामकोट कस्बा होते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांवों बबुरी,i जैतीखेड़ा, विशुन्नापुर, जमुनापुर, तेजासिंह पुरवा, जिहूरी,मिर्जापुर होते हुए आजादी का जश्न डीजे, भांगड़ा बजाकर मनाते हुए तिरंगा यात्रा नवीन चौक होते हुए सीतापुर शहर के अंबेडकर पार्क में पहुंचकर संविधान निर्माता डॉक्टर भीम रॉव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया इस मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी ने बताया कि आजादी का जश्न जहा पूरा भारत मना रहा है।
वही आजादी के सही मायने हमे पता होने चाहिए।आजादी में हमारे जिन महापुरुषों ने योगदान दिया गोलियां खाई। और अपने प्राणों को आहुति दी।उन्हे नजरंदाज किया जा रहा है।हमे अपनी ताकत को पहचानना होगा। इस समय बहुजन हितों की कोई बात करता है तो वह है। बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद जी।जिन्होंने कार्यकर्ताओं के बलबूते नगीना से अच्छी जीत हासिल की। हमे उनके हाथों को मजबूत करना है। वही कैडर विंग के जिला अध्यक्ष अजीत भारती ने बताया कि आजादी के अवसर पर हमे अपने हक अधिकारों को नही भूलना चाहिए। वही पार्टी के विधिक सलाहकार अरुण कुमार राज ने बताया आज समाज आजादी का जश्न मना रहा है।वही आज का युवा अपने मुद्दे से भटक गया है।हमे अपने हक अधिकारों की लड़ाई स्वय लड़नी होगी। आजादी के हमारे महापुरुषों से कुछ सीखना चाहिए।उनके आदर्शो पर चलना चाहिए।
उनके द्वारा दी गई कुर्बानी को हम हरगिज नहीं भुला सकते उनके सपनों को हमलोगो को साकार कर विकसित भारत को संकल्पना करनी चाहिए।वही वरिष्ठ अधिवक्ता जे डी आजाद ने बताया कि आजादी का पर्व हमे हर्षोल्लास से मानना चाहिए। और तिरंगे के महत्व को भी समझना चाहिए। भीम आर्मी तहसील संयोजक महोली विनोद भारती ने बताया कि आज युवाओं को जाति पति धर्म में बाटा जा रहा है। युवाओं को संघर्ष करने की जरूरत है। तभी असली मायने में आजादी होगी।
इसे भी पढ़ें:- बांग्लादेश: हिन्दुओं को मिल रहे धमकी भरे कॉल्स, पैसे दो नहीं तो बांग्लादेश छोड़ो
इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वदीप चौधरी,कैडर विंग के जिला अध्यक्ष अजीत भारती, विधिक सलाहकार अरुण कुमार राज, विनोद भारती,दिलीप जाटव, वरिष्ठ अधिवक्ता जे डी आजाद, विधान सभा सदर यूथ विंग अध्यक्ष अरुण बॉस, विधानसभा सदर उपाध्यक्ष मोतीलाल, नोमान खां, धीरेंद्र गौतम, अनुपम गौतम,छबील राजवंशी,हरिनाम गौतम, उदरेस भारती, सचिन चौधरी, रमाकांत, अमन, सर्वेश, नैमिष रत्न भारती, सूरज, संग्राम, पंकज सकील, बीरू गौतम, विशाल, राजकुमार,हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











