हरदोई न्यूज़: पौधारोपण से धरा पर छाएगी हरियाली, जीवन में आएगी खुशहाली। 

Aug 15, 2024 - 16:36
77 Views
हरदोई न्यूज़: पौधारोपण से धरा पर छाएगी हरियाली, जीवन में आएगी खुशहाली। 

नवनीत कुमार राम जी

पिहानी \ हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा पिहानी के सई नदी के किनारे वन विभाग की ओर से पवित्र धारा पौधा रोपण योजना के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के साथ प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा, वन रेंज अधिकारी नीलम मौर्य के साथ वन विभाग के सभी कर्मियों ने पौधारोपण किया। 

इस मौके पर विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया, भारत स्वतंत्र हुए कई देशों से आगे है और खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका हैः-डी0एम0

पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं।

नीलम मौर्य, वन रेंज अधिकारी ,वन विभाग पिहानी।

पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

विधायक प्रतिनिधि धर्मेश मिश्रा

प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा।

गौरव गुप्ता ,भाजपा नगर अध्यक्ष ,पिहानी

आक्सीजन की समस्या से प्राय: व्यक्ति को जूझना पड़ा है। इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधारोपण करना है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने और इसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण से पर्यावरण साफ, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ यह हमारे लिए कई प्रकार से लाभकारी सिद्ध हो रहा है।

धर्मदास सिद्धार्थ इंस्पेक्टर पिहानी।

पर्यावरण को बचाने के लिए जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। जीवनदायी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत पौधे ही हैं। अगर पौधे नहीं रहेंगे तो हमें आक्सीजन की दिक्कत हो जाएगी। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी का खामियाजा कई लोगों ने भुगता है। हमें इससे सबक लेते हुए पौधारोपण का संकल्प लेना चाहिए।

डिप्टी सीएम डॉक्टर जितेंद्र श्रीवास्तव हरदोई

वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है।

अमित कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिहानी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow