पलवल होडल में सैनिक और पूर्व सैनिकों ने भी फेराया तिरंगा। 

By INA News Desk
Aug 15, 2024 - 17:34
90 Views
पलवल होडल में सैनिक और पूर्व सैनिकों ने भी फेराया तिरंगा। 
Advertisement
Advertisement

पलवल। होडल में नेशनल हाईवे 19 पर स्थित डाक्टर नवीन रोहिला द्वारा अपने कार्यालय  पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे सम्मान समारोह में पहुंचकर सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने डाक्टर नवीन रोहिला के साथ ध्वजा रोहण किया और तिरंगे को सलामी दी।

समाज सेविका डाक्टर नवीन रोहिला ने अपने कार्यालय पर इस 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमे क्षेत्र के सैंकड़ों की संख्या में सैनिक और पूर्व सैनिक पहुंचे । डाक्टर नवीन रोहिला ने बताया की आज उन्होंने 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया है और सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने उनके कार्यालय पर इस 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण किया और भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

रोहिला ने कहा की आज जो हम आजादी का 78 वां पर्व मना रहे हैं यह हजारों की संख्या में देश को आजादी दिलाने वाले  शहीद हुए वीरों की कुर्बानी की देन हैं जो आज उनकी कुर्बानी की बदौलत खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने बताया की देश को सीमाओं पर दिनरात पहरा देने वाले देश के जवानों की बदौलत है जो हम रात को और दिन की सुकून की नीद ले रहे हैं और बैचेन होकर रहते हैं इसलिए उन्होंने आज सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया है।

इसे भी पढ़ें:- मसूरी में ऐतिहासिक गांधी चौक पर सार्वजनिक रूप से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज।

इन सभी सैनिकों को आज इस स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया है ताकि यह कभी नहीं सोचे और महसूस नहीं करें  की इनको कोई याद नहीं करता है । इनके लिए भी जगह जगह पर ऐसे मौकों पर याद करते रहना चाहिए।इस मौके पर छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।इस मौके पर क्षेत्र के मदन लाल रोहिला ,बिजन फौजी ,सत्यवीर पूर्व पार्षद के साथ सैंकड़ों महिला पुरुष मौजूद रहे।

पलवल  से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement