Uttarakhand News: भूमि बचाओ आंदोलन को 500 दिन पूरे-  नगर में ताली थाली कंटर बजाकर निकला जुलूस। 

सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी, आंदोलन तेज होने के आसार बने, मुख्यमंत्री के आश्वासन भी खोखले - बाजवा

Dec 10, 2024 - 17:20
79 Views
Uttarakhand News: भूमि बचाओ आंदोलन को 500 दिन पूरे-  नगर में ताली थाली कंटर बजाकर निकला जुलूस। 

रिपोर्टर: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि के अधिकारों की मांग को लेकर एवं सरकार द्वारा भूमि छीने को लेकर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को आज 500 दिन पूरे होने पर दर्जनों आक्रोशित पीड़ित परिवारों की महिलाओं व पुरुषों ने नगर में ताली थाली व कंटर बजाते हुए रैली निकाली।पीड़ितों किसानों ने कहा कि कुंभकरणी नींद सोई सरकार को जगाने का प्रयास है।क्योंकि पिछले 4 साल से भी अधिक समय से बाजपुर क्षेत्र के10 हजारों किसान मजदूर व्यापारी परिवार भूमिधरी अधिकारों से वंचित है जो अधिकार 70 वर्ष से भी अधिक समय से प्राप्त थे ऐसी स्थिति में पिछले 500 दिन से सभी पीड़ित लोग बाजपुर तहसील परिसर में आंदोलन कर रहे हैं।

इस दौरान सरकार द्वारा आश्वासन देने के बाद भी छीने गए भूमि धरी अधिकारों को वापस नहीं किया गया।जिससे क्षेत्र के किसानों मजदूरों व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आत्मीय आश्वासन भी खोखले साबित हो रहे हैं।ऐसी स्थिति मेंअब आंदोलन को तेज करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। आंदोलन को पूरी तराई के साथ-साथ प्रदेश में भी तेज किया जाएगा।भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ,भाकियू एकता उग्रहा के प्रदेश अध्यक्ष जनकवि बल्ली सिंह चीमा, वरिष्ठ व्यापारी नेता निरंजन दास गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित रैली मेंसुनीता टम्टा बाजवा, रेखा सिंह, सुखविंदर कौर, मनजीत कौर, मनमीत कौर ,शकुंतला ,सुनीता, भगवानों देवी ,अंजली ,कमलेश, रामवती ,जोगिंदर कौर, सतनाम कौर, लक्ष्मी ऊषा, सवारी देवी, सुशील सिंघला,दर्शन गोयल,सुरेश गोयल, अमर नाथ शर्मा ,सिकंदर सिंह,अशोक गोयल, जसवीर सिंह,राजा समरा, महेंद्र सिंह, गुरदर्शन सिंह, सन्नी निज्जर, जसमीत सिंह भुल्लर,सुनील पाठक, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, दारा दिलेर रंधावा,बब्बू सागर, कारन सिंह, सतपाल सिंह बाजवा, सर्वजीत सिंह सिंह, हरदेव सिंह,जोगिंदर सिंह, जसवीर सिंह भुल्लर, दरबारा सिंह, नरेंद्र सिंह, जगदीप सिंह, जसवीर सिंह,बलजिंदर सिंह, सुन्दर सिंह, जीवन, परमजीत सिंह, शेर सिंह,विशाल सिंह,पाल सिंह, गुड्डू केवट, अभिषेक पांडेय, विजय कंबोज,मोहित कुमार,अनंत कुमार,राम सिंह, दीपक शर्मा, अमित सैनी, विजयपाल,आदि सैकडो महिला किसान व्यापारी मजदूर मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने की सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा।

  • 20 गांव की भूमि का आंदोलन उग्र होगा: करम सिंह पड्डा

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से छह बार मिला जिसमें उनके द्वारा कोरे आश्वासन दिए गए। हर बार उन्होंने यही कहा कि अगले महीने आपकी भूमिका निश्चलन कर रहा हूं। लेकिन आज भूमि बचाओ आंदोलन को 500 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी तक भूमि धरी अधिकार नहीं किसानों को वापस नहीं लौटये उनके आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन अपना शांत रखा लेकिन अब आंदोलन उग्र होगा अंजाम कुछ भी हो किसान इससे पीछे नहीं हटेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow