Uttarakhand News: कांग्रेसियों ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बदहाली पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। 

राज्य में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की बदहाली के जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत है: जितेंद्र शर्मा

Dec 9, 2024 - 15:57
48 Views
Uttarakhand News: कांग्रेसियों ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य की बदहाली पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: राज्य में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की बदहाली को लेकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का मुंडिया तिराहे पर दर्जनों आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पंडित जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुतला दहन करते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की मांग की।कांग्रेस के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पंडित जितेंद्र शर्मा ने कहा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत द्वारा शिक्षा व स्वास्थ्य को बदहाली की कगार पर पहुंचा दिया। बाजपुर सरकारी अस्पताल में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाएते साथ ही अस्पताल को रेफर सेंटर बनाकर रख दिया है।

वहीं शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों एवं सरकारी अस्पतालों के बदहाली के जिम्मेदार धन सिंह रावत हैं।जो सरकार में दिग्गज कैबिनेट मंत्री होते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में सरकार छात्र-छात्राओं के डिग्री कॉलेज जो में सरकार चुनाव नहीं कर पा रही। चुनाव कराने को लेकर छात्र-छात्राएं आंदोलन कर रहे हैं सरकार किसी की जान जाने का इंतजार कर रही है।

Also Read- Uttarakhand News: एसडीएम से की मंदिर वास्ते एक बीघा भूमि दिलाने की माँग।

उन्होंने कहा है कि सरकारी अस्पताल में फ़ीवर एवं सिर दर्द के मरीजों का ही उपचार होता है। अन्य मरीजों को हल्द्वानी अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है इस अस्पताल को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने रेफर सेंटर बनाकर रख दिया है।इस मौके पर राजकुमार, राजा महिपाल सिंह यादव,लियाक़त प्रधान,ज़ैदी ख़ान,सादिक हुसैन, बब्बू सैफी,साबिर हुसैन,तनवीर ख़ा, रेशम यादव,उस्मान अली,देवेंद्र गुप्ता,सुभाष शर्मा,मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow