हरदोई न्यूज़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत सहित कछौना कस्बा तिरंगा मय। 

By INA News Desk
Aug 15, 2024 - 17:42
138 Views
हरदोई न्यूज़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगर पंचायत सहित कछौना कस्बा तिरंगा मय। 
Advertisement
Advertisement

कछौना/ हरदोई। आज आजादी का जश्न कछौना कस्बा में मनाया गया कछौना कस्बा में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया साथ ही विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया कस्बा में देश भक्ति के प्रति समर्पित विभिन्न प्रकार की ध्वनियां गूंजती रहीं।

बताते चलें कि कोतवाली कछौना में पूरी भक्ति भावना के साथ ध्वजारोहण कर सलामी दी गई विकासखंड कार्यालय में संपूर्ण स्टाफ की मौजूदगी में विकासखंड अधिकारी बी एन राजपूत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सौरभ वर्मा,डॉक्टर अखिलेश,विकास सिंह एलटी, राजेश सिंह निरीक्षक, सुधीर फार्मासिस्ट, पंकज सहित समस्त स्टाफ की मौजूदगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर मुक्ति धवल ने ध्वजारोहण किया इसके बाद मौजूद सभी अपने स्टाफ व कर्मचारियों के मध्य मिष्ठान वितरण कर आजादी का जश्न मनाया। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: कंपोजिट विद्यालय नैरा में भारतीय मिठाई जलेबी खाने से एक दर्जन छात्र बीमार।

नगर पंचायत कार्यालय पर जय बहादुर सिंह लिपिक सहित नगर पंचायत टीम के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमन शुक्ला उर्फ पंकज शुक्ला के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement