हरदोई न्यूज़: कंपोजिट विद्यालय नैरा में भारतीय मिठाई जलेबी खाने से एक दर्जन छात्र बीमार। 

By INA News Desk
Aug 15, 2024 - 16:03
211 Views
हरदोई न्यूज़: कंपोजिट विद्यालय नैरा में भारतीय मिठाई जलेबी खाने से एक दर्जन छात्र बीमार। 
Advertisement
Advertisement

  • आजादी दिवस पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को वितरण की गई थी जलेबी 

कछौना \ हरदोई। विकासखंड कछौना के नैरा लोन्हारा स्थित कंपोजिट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहणकर आजादी का जश्न मनाया गया इसके बाद मौजूद बच्चों को विद्यालय प्रशासन के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। मिष्ठान वितरण में भारतीय मिठाई जलेबी का वितरण हुआ जलेबी खाने के पश्चात विद्यालय के लगभग एक दर्जन बच्चे बीमार हो गए, बीमार बच्चों के अवलक विद्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचने लगे सूचना मिलते ही कछौना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और बीमार बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:- 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई ने समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय पर्व की दी शुभकामनाएं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी डॉक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया की सभी बच्चे ठीक है और उनकी छुट्टी कर दी गई है मुनेंद्र सिंह ने  बताया कि बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जब से आए हैं तब से इन्हें यहां पर कोई दिक्कत नहीं हुई है और यह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

रिपोर्ट सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement