हरदोई न्यूज़: अखण्ड भारत हम सब सनातनी जनमानस का एकमेव लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से शहर में निकली मशाल शौर्य यात्रा।
हरदोई। 14 अगस्त को अखण्ड भारत संकल्प दिवस मानते हुए विहिप ने बजरंग दल के नेतृत्व में निकाली मशाल यात्रा ! इस यात्रा की शुरुआत घंटाघर से बजरंग दल के अवध प्रान्त के प्रान्त सहसयोजक के बौद्धिक के उपरांत यात्रा की शुरुआत हुयी उन्होंने बताया कि अखण्ड भारत हम सब सनातनी जनमानस का एकमेव लक्ष्य है अखंड भारत महज सपना नहीं श्रद्धा और निष्ठां है जिन आँखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो जो स्वयं को इसका पुत्र मानता हो जो सुबह उठकर उसकी रज को अपने माथे से लगाता हो बंदेमातरम जिनका राष्ट्रघोष और राष्ट्रगान हो ऐसे अंसख्य अंत:करण मातृभूमि के विभाजन की वेदना को कैसे भूल सकते है।
इसे भी पढ़ें:- बलिया न्यूज़: भाजपा विधायक केतकी सिंह समेत दो अन्य की हत्या करनें का चैलेंज, 10 रू० की नोट के साथ दीवारों से चिपकी मिली चिट्ठी।
इन्ही सब संकल्पो के साथ भारत को पुन: अखण्ड बनाने के लिए हम 14 अगस्त को अखंड भारत बनाने का संकल्प लेते है इसी दिन को हम सब अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में मनाते है इसके बाद मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकली व् जगह जगह मशाल यात्रा पर पुष्प वर्षा हुयी , यात्रा का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सयोजक ऋषभ अग्निहोत्री ने किया यात्रा में मुख्य रूप से जिलाकार्याध्यक्ष मोहित मिश्रा जिलाकोषाध्यक्ष कैलाश गुप्ता जिलाउपाध्यक्ष सीतू रस्तोगी ,जिला सहसयोजक प्रशांत सिंह जिलासहमंत्री रवि ,नागेंद्र ,नगर अध्यक्ष विपिन नगर उपाध्यक्ष सचिन ,अविनाश ,नगर सहसयोजक अंकुर व् जिला व् नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे !
What's Your Reaction?











