बलिया न्यूज़: परिवहन मंत्री ने शहीद पार्क चौक में किया ध्वजारोहण। 

Aug 15, 2024 - 15:26
55 Views
बलिया न्यूज़: परिवहन मंत्री ने शहीद पार्क चौक में किया ध्वजारोहण। 

Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शहर के शहीद पार्क चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सेनानी रामविचार पांडेय जी को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया। क्रांतिवीरों के शिलापट्ट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया।

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काफी यातनाएं झेलने के बाद हम सबको यह आजादी मिली है। इसलिए महान और विकसित भारत बनाने के साथ इस आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प हम सब लें। स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें। अगर कहीं भ्रष्टाचार दिखे तो उसे रोकने की दिशा में पहल करें। इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयास से हम देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने आजादी की लड़ाई में बलिया के योगदान को भी सबसे साझा किया। शहीद पार्क चौक को और बेहतर बनाने और वहां ऑडिटोरियम बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया।

इसे भी पढ़ें:-  सम्भल न्यूज़: सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल की पहल- 15 अगस्त पर ओपीडी फ्री, स्वतंत्रता सेनानियों के फ्री इलाज की घोषणा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है। इससे देश विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow