Hardoi: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण, गरीब बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता का आश्वासन।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के सरंक्षण एवं अनुमति

By INA News Desk
Oct 24, 2025 - 20:20
63 Views
Hardoi: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण, गरीब बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता का आश्वासन।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण, गरीब बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता का आश्वासन।

हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण  लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई रीता कौशिक के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई के तत्वाधान में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप द्वारा जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया।

अपर जिला जज द्वारा बताया गया कि ऐसे बंदी जो गरीब है और अपना प्राइवेट अधिवक्ता नही कर पा रहे है वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कारागार अधीक्षक के माध्यम से प्रार्थना पत्र दे सकते है प्राधिकरण द्वारा उनके मुकदमें की निःशुल्क पैरवी हेतु आवश्यक कार्यवाही करेगा।  बंदियो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर जेल प्रशासन को समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षक अमन कुमार सिंह,जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर अनीश यादव, अमर कुमार सिंह,नरेश चन्द्र लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्र, अजय त्रिपाठी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : माधौगंज पुलिस ने मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow