खैराबाद सीतापुर पुलिस ने एमएसए स्कूल में दी साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी। 

पुलिस ने एम एस ए स्कूल में पहुंचकर उपस्थित प्रधानाचार्य अध्यापक एवं बच्चों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों की जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अंजान लिंक, कॉल

By INA News Desk
Oct 24, 2025 - 19:05
153 Views
खैराबाद सीतापुर पुलिस ने एमएसए स्कूल में दी साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

खैराबाद सीतापुर पुलिस ने एम एस ए स्कूल में पहुंचकर उपस्थित प्रधानाचार्य अध्यापक एवं बच्चों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों की जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी भी अंजान लिंक, कॉल या संदेश पर बैंक या ओटीपी की जानकारी साझा न करें। ऑनलाइन खरीदारी  या ऑफ़र वाले लिंक पर क्लिक करने से पहले वेबसाइट की  वास्तविकता आवश्यक जाँच कर लें और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या Cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। और बताया गया कि बैंक कभी भी ओटीपी या पासवर्ड नहीं मांगते, इसलिए ऐसे कॉल से सावधान रहें। बच्चों और महिलाओं को ऑनलाइन फ्रेंड रिक्वेस्ट और चैटिंग से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत पुलिस या नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिला दरोगा आकांशा यादव, दरोगा अवधेश यादव , सिपाही अंकित कुमार ,महिला सिपाही पिंकी मौजूद रही।

Also Read- Lucknow : छठ पर्व की तैयारियों के लिए मंत्री ए.के. शर्मा ने लक्ष्मण मेला घाट का निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow