Deoband: देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दूसरी प्रभातफेरी, 2 नवंबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन।

साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज दूसरी प्रभातफेरी निकाली गई। 2 नवम्बर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। शुक्रवार को प्रातः काल

By INA News Desk
Oct 24, 2025 - 18:48
200 Views
Deoband: देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दूसरी प्रभातफेरी, 2 नवंबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन।
देवबंद में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दूसरी प्रभातफेरी, 2 नवंबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन।

देवबंद: साहिब श्री गुरू नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज दूसरी प्रभातफेरी निकाली गई। 2 नवम्बर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। शुक्रवार को प्रातः काल प्रभातफेरी गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर एम.बी.डी.  चौक , मेन बाजार, हलवाई हट्टा, शिव चौक, पांचव पांडव  चौक मित्तर सेन चौक, हनुमान चौक, तहसील ढाल होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची जहां सामूहिक रूप से मोहल्लेवासियों ने प्रभात फेरी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

भाई गुरदयाल सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, जितेश बतरा, सिमरनजीत सिंह,पपिंद्र कौर, भोली मनचंदा, रोजी बेदी, हरप्रीत कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। गुरबाणी कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरुद्वारा कमेटी की ओर से मोहल्ले वासियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरूद्वारा कमेटी  के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 2 नवम्बर को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकलेगा जिसमें पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस दौरान सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, विजय गांधी, हन्नी रतड़ा, विक्की ढल, गुलशन गांधी, महेश बजाज, हर्षप्रीत मनचंदा,अमृत सिंह, बलदीप सिंह, राजपाल सिंह, अमन सिंह, प्रिंस कपूर, संदीप सिंह, मोहित मल्होत्रा, सन्नी-मन्नी सेठी, युवराज अरोड़ा,अनमोल उप्पल आदि मौजूद रहे।

Also Read- Saharanpur: अमित उर्फ काला हत्याकांड को लेकर उबाल, सैकड़ों लोगों ने थाने पहुंचकर पुलिस से 30 अक्टूबर तक खुलासा करने की मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow