Deoband: गुरू नानक देव जी प्रकाश पर्व कार्यक्रमों का हुआ समापन, सेवादारों को किया गया सम्मानित।

गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरू नानक सभा में बीते 15 दिनों से चल रहे कार्यक्रमों के समापन पर नगर कीर्तन में निशान साहिब की सेवा करने

By INA News Desk
Nov 6, 2025 - 18:44
41 Views
Deoband: गुरू नानक देव जी प्रकाश पर्व कार्यक्रमों का हुआ समापन, सेवादारों को किया गया सम्मानित।
गुरू नानक देव जी प्रकाश पर्व कार्यक्रमों का हुआ समापन, सेवादारों को किया गया सम्मानित।
Advertisement
Advertisement

देवबंद: गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरू नानक सभा में बीते 15 दिनों से चल रहे कार्यक्रमों के समापन पर नगर कीर्तन में निशान साहिब की सेवा करने वाले बच्चों व अन्य को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

बुधवार रात गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में संगत को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने मानव जाति को छुआछूत ऊंच नीच से ऊपर उठकर एकता व प्यार का जो संदेश दिया वह सदियों तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।ए.सी.जे.एम. सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने सच्चा सौदा किया। यदि हम गुरू नानक के शिष्य है तो हमें उनके उपदेश व आदर्शों को अपने जीवन में लागू करना चाहिए व अपने कर्म क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करना चाहिए।

गुरुद्वारा कमेटी की ओर से नगर कीर्तन में सेवा करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं राज्य मंत्री बृजेश सिंह, ए.सी.जे.एम. परविंदर सिंह, त्रिवेणी शुगर मिल उपाध्यक्ष पुष्कर मिश्र, पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता व श्री अखंड पाठ साहिब की सेवा लेने वाले कैप्टन सिंह कपूर को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने सभी को प्रकाश पर्व पर बधाई देते हुए अतिथियों का आभार जताया। संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। सहानपुर से आए रागी जत्थे भाई अमरिंदर सिंह ने गुरबाणी गायन कर संगत को निहाल किया।

इस दौरान चंद्रदीप सिंह, गुरविंदर सिंह छाबड़ा, श्याम लाल भारती, हेमंत गिरधर, सचिन छाबड़ा, हर्ष भारती, जसदीप सिंह नागी,राजपाल सिंह, अर्पित सचदेवा, पंकज गंभीर, बलदीप सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, डा. सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, इंद्रजीत सिंह राणा, प्रिंस कपूर, हर्षप्रीत सिंह, विशाल गांधी, सुखजिंदर सिंह, विपिन नारंग, गुरदीप सिंह, मंगू सचदेवा आदि मौजूद थे।

Also Read- वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ और काल भैरव के किए दर्शन, सतुआ बाबा आश्रम में संतों से की भेंट।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement