Sitapur : आरसेटी में ग्राहक संवर्द्धन अभियान शुरू, 5.10 करोड़ के ऋण वितरित
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक ब्रिजेश कुमार सिंह थे। उन्होंने लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं तथा बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने का आ
Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur
सीतापुर जिले के खैराबाद विकास खंड के जमैयतपुर ग्राम पंचायत में स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय परिसर में एक बड़ा ग्राहक संवर्द्धन अभियान आयोजित हुआ। इस अभियान में वित्तीय समावेशन, केवाईसी नवीनीकरण, आपकी पूंजी आपका अधिकार तथा बैंक के डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिले के विभिन्न विकास खंडों से 500 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन बैंक के कार्यकारी निदेशक ब्रिजेश कुमार सिंह थे। उन्होंने लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं तथा बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इनमें एसएचजी का क्रेडिट लिंकेज, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पीएम स्वनिधि, मुद्रा योजना तथा पीएमई योजना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग कर लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं। साथ ही, इंडियन बैंक की आरसेटी संस्था से प्रशिक्षण लेकर आर्थिक रूप से मजबूत बनने का सुझाव दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को समय-समय पर केवाईसी जानकारी अपडेट रखने, आपकी पूंजी आपका अधिकार योजना में हिस्सेदारी तथा सरकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। डिजिटल सेवाओं से जुड़ने पर भी जोर दिया।
इस मौके पर सभी लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के तहत कुल 5.10 करोड़ रुपये के स्वीकृत ऋण के चेक बांटे गए। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना के तहत 12 लाख रुपये के बीमा क्लेम के चेक भी दिए गए।
कार्यक्रम में अंचल प्रमुख आरपी दुबे, उप अंचल प्रमुख अश्वनी कुमार सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार तथा बैंक के सभी अधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि, लाभार्थी और आम लोग उपस्थित रहे। अंचल प्रबंधक ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया।
Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
What's Your Reaction?











