Sitapur : भदफर चौकी में वाहन चेकिंग अभियान, आठ बाइक सवारों पर ई-चालान

चौकी प्रभारी ने बाइक पर तीन सवार होकर चलने वालों को रोका। उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए जागरूक किया। चेकिंग

Nov 6, 2025 - 21:23
 0  30
Sitapur : भदफर चौकी में वाहन चेकिंग अभियान, आठ बाइक सवारों पर ई-चालान
Sitapur : भदफर चौकी में वाहन चेकिंग अभियान, आठ बाइक सवारों पर ई-चालान

Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur

लहरपुर सीतापुर कोतवाली क्षेत्र की भदफर चौकी प्रभारी लाल बहादुर मिश्रा ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी जान बचाने के लिए हेलमेट जरूर लगाएं।

चौकी प्रभारी ने बाइक पर तीन सवार होकर चलने वालों को रोका। उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए जागरूक किया। चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट लगाए तथा ट्रिपल राइडिंग करते हुए आठ बाइक सवारों के ई-चालान किए गए।

इसके अलावा, चेकिंग के दौरान चार चारपहिया वाहन चालकों के भी ई-चालान काटे गए। चौकी प्रभारी ने बिना हेलमेट लगाए चालकों और बाइक पर तीन लोग सवार होकर गुजरने वालों को रोककर हेलमेट लगाने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow