Sitapur : मिश्रिख तहसील का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के निपटारे के निर्देश
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय तथा नायब तहसीलदार न्यायालय का दौरा किया। यहां सभी पुराने जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से दे
Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur
सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने मिश्रिख तहसील के फौजदारी कक्ष, अभिलेखागार तथा संग्रह अनुभाग जैसे पटलों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय तथा नायब तहसीलदार न्यायालय का दौरा किया। यहां सभी पुराने जरूरी दस्तावेजों को ध्यान से देखा। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि कब्जा से जुड़े लंबित मामले जल्द निपटाए जाएं। कोई भी कब्जा मामला लंबा न खींचा जाए। इनका मौके पर जाकर निपटारा सुनिश्चित हो। उपजिलाधिकारी को कहा कि न्यायालय में लगातार बैठें, ताकि कोई मामला लंबित न रहे।
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई रजिस्टर देखा तथा संबंधित को निर्देश दिए कि जनसुनवाई लगातार जारी रखें। साथ ही, सफाई व्यवस्था पर कड़े निर्देश दिए कि इसे हमेशा बनाए रखें। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी मिश्रिख शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा
What's Your Reaction?











